फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People came on the streets to bring justice to the daughter

बिटिया को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरे लोग

Fri, 02 Oct 2020 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
People came on the streets to bring justice to the daughter
चौसाना में हाथरस कांड के विरोध में कैडल मार्च में भाग लेते कैराना विधायक नाहिद हसन - फोटो : SHAMLI
बिटिया को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरे लोग
विज्ञापन

शामली। हाथरस में बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। बिटिया व उसके परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। जगह-जगह ज्ञापन दिए गए। कैंडल मार्च निकालकर मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई।
नेशनल भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। हत्यारों को छह माह में फांसी देने तथा स्थानीय पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष संदीप कटारिया, सतेंद्र झाल, राहुल कटारिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिव चौक पर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी। जिला संयोजक मनीष कालखंडे, अनुज थानिया, शिवम कुमार, प्रथम सोनी, मुदित भारद्वाज, प्रिंस जैन, रोहित कुमार आदि ने दोषियों को कड़ी सजा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के प्रदेश सचिव अरविंद झंझोट, अनुज गौतम, लोकेश कटारिया, अरुण झंझोट, प्रमोद कश्यप, मुकेश कुमार, वीरपाल सिंह, काजल वाल्मीकि ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों को फांसी की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, श्यामलाल शर्मा, प्रवीण तरार, जावेद खान, डा. राजीव, निन्ना अंसारी, धीरज उपाध्याय आदि ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसपी को देकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
उधर बुधवार देर शाम बजरंगदल शामली के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक तक पैदल मार्च निकाला तथा हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग की।
- सपाइयों ने निकाला जुलूस
कैराना/चौसाना। समाजवादी पार्टी के विधायक चौधरी नाहिद हसन ने वाल्मीकि समाज व मुस्लिम समाज के लोगों के साथ चौक बाजार में जुलूस निकाला। बाद में तहसील पहुंचकर एसडीएम त्रिपाठी को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सामूहिक पीड़ित परिवार को इंसाफ, एक करोड़ रुपये आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी दिलाने तथा दोषियों को फांसी दिलाने की मांग की गई।
चौसाना में विधायक चौधरी नाहिद हसन ने कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च निकाला। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान इंसाद राणा, हसन प्रधान, राव हाजी, नवाब, इरशाद, अब्बास, सलीम, शमीम, रिंकू, शौकीन आदि मौजूद रहे।
उधर, झिंझाना में वाल्मीकि समाज ने हाथरस की घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए शांति मार्च निकाल कर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन थाना प्रभारी सर्वेश कुमार को दिया। हत्यारों को सरेआम फांसी देने की मांग की। हाथरस की बिटिया के शव का रात्रि में अंतिम संस्कार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान वाल्मीकि समाज के प्रधान आनंद चंचल, राम प्रसाद, राजेश, राजवीर, शक्ति सिंह, नीरज, रमन गहलौत, अंकुर, पप्पू गोगलिया, गौतम, विशाल, अरुण संदीप, मनीष, रमन गहलोत, अंजीत, अरुणा गहलोत, बबीता, किरण, शांति, राजेश्वरी आदि शामिल रहे।
‘असुरक्षित महसूस कर रहीं बहन-बेटियां’
कैराना। हाथरस की घटना को लेकर बृहस्पतिवार पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत हुई है, जिससे सभी बहन बेटियां असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। आरोपियों को फांसी, पीड़िता के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की गई। इस दौरान संदीप शर्मा, अंकुर मित्तल, अंकुर अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, प्रदीप गोयल, विकास जैन, फैजान कुरैशी, नफीस अहमद, कुलदीप गोयल, डॉक्टर इमरान व चैधरी आलम शामिल रहे।
- दो अक्तूबर को काला दिवस मनाने की घोषणा
ऊन। हाथरस की घटना को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय से तहसील कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला। तहसील पहुंचकर एसडीएम मणि अरोरा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। शाम को कैंडल मार्च निकाला गया तथा दो अक्तूबर को काला दिवस मनाने की घोषणा की। इस दौरान विमल सौदाई, जगमेर, ऋषिपाल, नीटू, सचिन, दीपक, प्रदीप, आशीष, रामवीर, बिरसला, जगबीरी, लता, पिंकी, विकास कुमार आदि शामिल रहे।

चौपट हो रही प्रदेश की कानून व्यवस्था
कांधला। गांव गंगेरू में समाजसेवी सोनू चौहान के नेतृत्व में महिलाओं ने हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शन में सविता लोचन, मौसम देवी, कृष्णा, बाला, अरुणा, सोनम, बबिता, शहनाज, फातिमा, रजिया मौजूद रहीं।

झिंझाना में  हाथरस कांड के विरोध में जुलूस निकालते  वाल्मीकि समाज के लोग

झिंझाना में हाथरस कांड के विरोध में जुलूस निकालते वाल्मीकि समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

शामली शिव  चौक पर हाथरस कांड के विरोध में कैंडल जला  कर प्रदर्शन करते गौरक्षा समिति के सदस्य

शामली शिव चौक पर हाथरस कांड के विरोध में कैंडल जला कर प्रदर्शन करते गौरक्षा समिति के सदस्य- फोटो : SHAMLI

शामली सुभाष चौक पर हाथरस कांड के विरोध में कैंडल जलाते बजरंग सेना के कार्यकर्ता

शामली सुभाष चौक पर हाथरस कांड के विरोध में कैंडल जलाते बजरंग सेना के कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

हाथरस की घटना के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देते सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन

हाथरस की घटना के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देते सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन- फोटो : SHAMLI

हाथरस की बेटी के हत्यारो की फासी की मांग को लेकर कैराना एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदा?

हाथरस की बेटी के हत्यारो की फासी की मांग को लेकर कैराना एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदा?- फोटो : SHAMLI

हाथरस की घटना के विरोध में जलूस निकालते सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन तथा बाल्मिकी व मुस्लिम समाज के

हाथरस की घटना के विरोध में जलूस निकालते सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन तथा बाल्मिकी व मुस्लिम समाज के- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed