फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   pehle postal ballet se daale 420 votes

पहले पोस्टल बैलेट से डाले 420 वोट

Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
pehle postal ballet se daale 420 votes
वीवी इंटर काॅलेज में मतदान के दौरान महिलाओं की लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
शामली। विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों का पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डालने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन जिले में सरकारी कर्मचारियों ने 420 वोट डाले। सबसे ज्यादा कैराना, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में डाले गए। रविवार और सोमवार को भी वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को वीवी इंटर कॉलेज में मतदान कर्मियों का तीन दिवसीय मतदान प्रशिक्षण शुरू हो गया। इस दौरान विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट डालने के लिए विधानसभा स्तर पर कक्ष बनाए    गए थे। सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वोट डालने    का काम चलता रहा। वोट डालने के लिए सबसे ज्यादा भीड़ कैराना और थानाभवन विधानसभाओं के कक्षों में रही। 
विज्ञापन


 शामली विधान सभा कक्ष में 95 कर्मचारियों ने वोट डाले। कैराना विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 166 और थानाभवन विधानसभा में 159 वोट डाले गए। समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पहले दिन शामली, कैराना, थानाभवन विधानसभा क्षेत्रों से कुल 420 वोट डाले गए। रविवार, सोमवार को सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों की वोट डाली  जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में पुराने 1340 मतदाता पूर्व में पंजीकृत हैं। 400 वोटर नए मतदाता हैं। उधर, निर्वाचन कार्यालय के एडीओ वेदपाल    सिंह ने बताया कि शामली जिले के बाहर के जिलों में सरकारी कर्मचारियों की सूची तलब की गई है। जिससे वह अपना वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed