फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pay extra money and get an injection of drugs

Shamli News: अतिरिक्त पैसा दो और ले लो नशे का इंजेक्शन

Sat, 04 Apr 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Pay extra money and get an injection of drugs
शामली। एसपी और प्रशासनिक अधिकारियों ने मेडिकल स्टोरों पर नशे के लिए प्रयोग होने वाली दवाइयों की बिना डाक्टर के पर्चे पर बिक्री पर अंकुश लगाने और इनकी धरपकड़ के लिए टीम गठित की। मगर टीम अभी तक ऑफिस से बाहर तक नहीं निकली। शुक्रवार को रिपोर्टर ने स्टिंग किया तो उसे कुछ अतिरिक्त रुपये खर्च कर नशे की दवाइयां आराम से मिल गई।
विज्ञापन

टंकी रोड का मेडिकल स्टोर, दिल्ली रोड का मेडिकल स्टोर, मुख्य बाजार के मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर दवाई का नाम लिया तो संचालक ने डॉक्टर का पर्चा मांगा। पर्चा नहीं था तो संचालक ने दवाई पर 50 रुपये अतिरिक्त लिए और नशे का इंजेक्शन और दवाई दे दी।
विज्ञापन



ऑनलाइन भी तीन दिन में डिलीवरी का दावा

संवाददाता ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिए गए नंबर पर एक प्रतिनिधि से बात की।

संवाददाता : नशे की दवाई (नाम बताया) मिल जाएंगी क्या?
प्रतिनिधि : मिल जाएंगी, कितनी चाहिए?
संवाददाता : सैंपल चाहिए।

प्रतिनिधि : सिरप की 220 रुपये प्रति शीशी और इंजेक्शन 150 रुपये में मिलेगा।

संवाददाता : कितने दिन में डिलीवरी करोंगे?
प्रतिनिधि : तीन दिन में आपके पास पहुंच जाएगी।

नशेड़ी बोले- कुछ पैसे ज्यादा दो हम ला देंगे इंजेक्शन

शामली बस स्टैंड के सामने खाली प्लॉट, रेलपार और काजीवाड़ा मोहल्ला में शाम होते ही नशा करने वाले लोगों से बातचीत हुई

संवाददाता: भाई, नशे के लिए इंजेक्शन मिल जाएंगे क्या?
युवक : तुम्हें कोई नहीं देगा, दिल्ली रोड या माजरा रोड से 100 का 500 में मिल जाएगा, मुझे 100 रुपये अतिरिक्त दे देना, मैं ला दूंगा। काजीवाड़ा में एक अन्य युवक ने बताया कि वह 300 रुपये में इंजेक्शन लाकर दे सकता है और कुछ खोखा दुकानों पर भी यह दवाइयां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी ने 29 मार्च को गठित की थी टीम

पुलिस ने हाल ही में नशा तस्करी और चोर गिरोह के कैराना के सादिक, थानाभवन के सोनू को गिरफ्तार किया था। गिरोह के सदस्यों ने खुलासा किया था कि वह मेडिकल स्टोर से नशे की दवाइयां और इंजेक्शन को प्रयोग कर घटनाओं को अंजाम देते है। इस पर एसपी ने 29 मार्च को शामली, कैराना और थानाभवन क्षेत्र में सीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर ड्रग विभाग के साथ मिलकर बिना डॉक्टर की पर्ची के नशे में प्रयोग होने वाली दवाइयों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
किड़नी फेल होने का रहता है खतरा

जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. किशोर कुमार आहूजा का कहना है कि कुछ लोग दवाइयों, सिरप को नशे के लिए प्रयोग करते हैं। इनके अधिक सेवन से मनुष्य की किड़नी फेल होने से लेकर लीवर डैमेज हो सकता है। लगातार सेवन के कारण मौत तक हो सकती है।

टीम गठित की गई है। बिना डॉक्टर के पर्चे के नशे में प्रयोग होने वाली दवाइयों और इंजेक्शनों की बिक्री करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी


नशे में प्रयोग होने वाली दवाइयों की नियम विरुद्ध बिक्री पर हाल ही में कई मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। अन्य के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

— पवन कुमार शाक्य, ड्रग इंस्पेक्टर, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed