फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients suffering in heat due to interruption of power supply of CHC

सीएचसी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से गर्मी में बेहाल रहे मरीज

Fri, 10 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering in heat due to interruption of power supply of CHC
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाइन में फाल्ट की वजह से करीब तीन विद्युत आपूर्ति बाधित रही। पंखे आदि न चलने से गर्मी में मरीजों का हाल बेहाल रहा। विद्युत आपूर्ति न होने से एक्स रे कराने आए मरीजों को कई घंटे तक इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा। विद्युत आपूर्ति चालू होने पर मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन

सीएचसी शामली में दो दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। बुधवार को विद्युत आपूर्ति बाधित होने से आधे अस्पताल में ही विद्युत सप्लाई हो रही थी। एक्स रे कराने आए मरीजों को करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा था। बाद में मैकेनिक को बुलाकर विद्युत आपूर्ति चालू कराई गई थी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे सीएचसी की विद्युत आपूर्ति फिर बाधित हो गई। सीएचसी में विद्युत आपूर्ति बंद होने से पंखे भी बंद रहे, जिस कारण मरीजों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जनरल वार्ड की गैलरी में दिन के समय भी अंधेरा सा छाया रहा। दोपहर करीब डेढ़ बजे प्राइवेट लाइनमैन को बुलाया गया, इसके बाद विद्युत आपूर्ति चालू हो सकी। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि विद्युत खंभे पर फाल्ट की वजह से सीएचसी की विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद हो गई थी। लाइनमैन को बुलवाकर फाल्ट ठीक कराया गया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति चालू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम क्षमता का जेनरेटर पूरी सीएचसी का नहीं झेल रहा भार
सीएचसी में जेनरेट की सुविधा है, लेकिन वह मात्र 15 केवी का है। एक साथ पूरी सीएचसी का विद्युत भार नहीं उठा पाता, इस कारण कुछ ही हिस्से में जेनरेटर की सप्लाई है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक ने बताया कि जेनरेटर से कोल्ड चेन और ऑपरेशन थियेटर जैसी आवश्यक स्थानों पर सप्लाई है।

शामली सीएचसी में एक्सरे रूम में बिना बिजली के बंद पड़े पंखे व एक्सरे कराने के लिए बैठा मरीज।

शामली सीएचसी में एक्सरे रूम में बिना बिजली के बंद पड़े पंखे व एक्सरे कराने के लिए बैठा मरीज।- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में बिना बिजली बंद पड़ा पंखा व परेशान मरीज।

शामली सीएचसी में बिना बिजली बंद पड़ा पंखा व परेशान मरीज।- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में  बिना बिजली छाया अंधेरा।

शामली सीएचसी में बिना बिजली छाया अंधेरा।- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में  बिना बिजली के बंद पड़ा पंखा व परेशान मरीज।

शामली सीएचसी में बिना बिजली के बंद पड़ा पंखा व परेशान मरीज।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed