फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients shivering in the hospital, doctors taking away the cold with heaters

Shamli News: अस्पताल में ठिठुर रहे मरीज, हीटर से ठंड दूर कर रहे चिकित्सक

Tue, 14 Jan 2025 01:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 14 Jan 2025 01:32 PM IST
विज्ञापन
Patients shivering in the hospital, doctors taking away the cold with heaters
शामली जिला अस्पताल में आयोजित दिव्यांग कैंप में डॉक्टर की इन्तजार में बैठे मरीज । संवाद
शामली। सरकारी अस्पतालों में मरीज कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं। चिकित्सक हीटर से ठंड दूर कर रहे हैं। सीएचसी शामली के वार्ड का हाल देखा तो वहां पर मरीजों के लिए हीटर नहीं लगाए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अस्पताल में मरीजों के लिए ठंड से बचाव के इंतजाम के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व सरकारी अस्पतालों का हाल देखा तो चिकित्सक अंदर हीटर चलाकर ठंड को दूर कर रहे हैं जबकि मरीज बाहर लाइन में लगे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सक के साथ मरीजों के लिए भी ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए हीटर लगाए गए हैं। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में कंबलों की व्यवस्था है।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी में किसी भी वार्ड में हीटर नहीं लगे हैं। महिला वार्ड में भर्ती प्रसूता व नवजात शिशुओं को ठंड से बचाने के लिए परिजन ही घर से हीटर और रजाई लेकर आते हैं। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार का कहना है कि अस्पताल में बिजली फिटिंग का कार्य चल रहा है। पुराने बेकार तार व अन्य उपकरणों को बदलने का कार्य चल रहा है। जल्द ही वार्ड के प्रत्येक कक्ष में दो हीटर लगाएं जाएंगे। मरीजों के लिए ठंड से बचाव के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed