शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर देरी से ट्रेनें आने से सवारियों की मुसीबत बढ़़ती जा रही है। रविवार को उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटा 43 मिनट देरी से शामली पहुची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पेसेंजर ट्रेन दो घंटे 50 मिनट देरी से शामली पहुंची, जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन का शामली प्रत्येक रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को सुबह 4.53 बजे आने का समय निर्धारित है। रविवार को यह ट्रेन पांंच घंटे 43 मिनट देरी से शामली रेलवे स्टेशन पर दस बजकर 32 मिनट पर पहुुंची। पांंच घंटे 42 मिनट देरी से योग नगरी ऋषिकेश और हरिद्वार जाने वाली सवारियां परेशान रही। शामली रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए 10.36 बजे शामली से रवाना हुई। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली 74024 पेसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह दस बजे का समय निर्धारित है। यह पैसेंजर ट्रेन दो घंटे 50 मिनट देरी से चलकर 12 बजकर 50 मिनट पर शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। शामली रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि उदयपुर सिटी और दिल्ली-शामली, सहारनपुर पेसेंजर ट्रेन पीछे से ही देरी से शामली पहुंची है।