{"_id":"66510f847921c01bf10b7b44","slug":"parvinder-alias-pinda-accused-of-breaking-nabha-jail-will-be-produced-on-28th-shamli-news-c-26-1-sal1001-121592-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नाभा जेल तोड़ने के आरोपी परविंदर उर्फ पिंदा की 28 को होगी पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नाभा जेल तोड़ने के आरोपी परविंदर उर्फ पिंदा की 28 को होगी पेशी
Sat, 25 May 2024 03:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 25 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
कैराना में 2016 में पकडा गया पंजाब की नाभा जेल तोडने का खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा-फाइ
कैराना (शामली)। नवंबर 2016 में पंजाब की नाभा जेल तोड़कर खालिस्तानी आतंकी सहित छह कैदियों को फरार कराने के बाद मुख्य मास्टर माइंड परविंदर उर्फ पिंदा को कैराना पुलिस ने भारी हथियारों और काफी संख्या में फर्जी आईडी के साथ दबोच लिया था। पिंदा पर दो अलग अलग मुकदमे कैराना स्थित कोर्ट में चल रहे है, जिसमें 28 मई की तारीख लगी है।
27 नवंबर 2016 को पंजाब की नाभा जेल तोड़कर खालिस्तानी आतंकी सहित छह कैदियों को छुड़ाने के बाद मुख्य आरोपी परविंदर उर्फ पिंदा फाॅरच्यूनर गाड़ी द्वारा पानीपत- कैराना के रास्ते देहरादून भाग रहा था। कोतवाली गेट के आगे कैराना पुलिस ने गाड़ी की घेराबंदी करते हुए परविंदर उर्फ पिंदा को पकड़ लिया था। परविंदर की गाड़ी से एक एसएलआर व तीन रायफल, भारी मात्रा में कारतूस व काफी संख्या में फर्जी आईडी व दस्तावेज बरामद हुए थे।
कैराना पुलिस ने परविंदर उर्फ पिंदा के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज व हथियार के मामले में दो अलग अलग मुकदमे दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था। दो दिन बाद ही पंजाब पुलिस परविंदर को अपने साथ पंजाब ले गई थी। वर्तमान में परविंदर उर्फ पिंदा पंजाब की भठिंडा जेल में बताया जा रहा है। वही 2016 के बाद से परविंदर को पंजाब पुलिस कैराना कोर्ट में पेश नही कर सकी। कोर्ट में आरोपी की पेशी वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा ही की जाती है। वही आगामी 28 मई को कैराना कोर्ट में आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा की तारीख लगी है।