{"_id":"6acfe0efdd4c78ad9d09709e","slug":"parikshit-committed-suicide-after-being-blackmailed-after-being-lured-into-a-honey-trap-shamli-news-c-26-1-smrt1048-176106-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हनीट्रैप में फंसाकर ब्लेकमेलिंग करने से आहत होकर परीक्षित ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हनीट्रैप में फंसाकर ब्लेकमेलिंग करने से आहत होकर परीक्षित ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन
शामली। कांधला थाना पुलिस ने करीब दो माह पहले एक निजी वित्तीय कंपनी के वसूली एजेंट परीक्षित मलिक को हनीट्रैप में फंसाकर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झारखंड निवासी आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को परीक्षित मलिक ने गांव खंद्रावली के जंगल में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि परीक्षित को साइबर अपराधियों ने हनीट्रैप और ब्लैकमेल के जाल में फंसा लिया था। मृतक के मोबाइल फोन पर फिलीपींस के नंबर से कॉल आई थी। इसके बाद लड़की की आवाज में बात कर उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए गए थे। इन फोटो और वीडियो को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपियों ने पहले दो हजार रुपये और फिर एक हजार रुपये वसूले थे। इसके बाद भी परीक्षित से लगातार रुपयों की मांग की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजने की धमकी से डरकर परीक्षित मलिक ने आत्महत्या कर ली थी।
इस मामले में पुलिस ने आशीष कुमार को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह जिले के सामदा तुलाडीह गांव का निवासी है। वर्तमान में वह हरियाणा के गुरुग्राम स्थित आईएमटी मानेसर के देव कॉम्प्लेक्स में रह रहा था। कांधला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने एआई तकनीक के माध्यम से लड़की जैसी आवाज में युवक से बात कर उसे आपत्तिजनक स्थिति में पहले हनीट्रैप में फंसाया। इसके बाद में फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूल करने का दबाव बनाया।