{"_id":"59e25dfd4f1c1b69678b5b54","slug":"paramount-interest-for-the-farmers-interest","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हित सरकार के लिए सर्वोपरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हित सरकार के लिए सर्वोपरि
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लघु एवं सीमांत किसानों के फसली ऋण माफी योजना के दूसरे चरण में शनिवार को शामली तहसील के 2208 किसानों को 37,56,20,876 रुपये के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नजर में किसानों का हित सर्वोपरि है।
शनिवार को शामली में कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना विकास राज्यमंत्री सुुरेश राणा ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा सीमा से घुसते ही सड़कों में गड्ढे शुरू हो जाते थे, समय पर बिजली नहीं मिलती थी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के सात महीने के भीतर ही गेहूं की खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं हुई और 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। इसके अलावा उन्होंने रमाला शुगर मिल के दोहरीकरण और मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के विस्तार को मंजूरी दिलाने की बात भी किसानों को बताई। उन्होंने बताया कि सहारनपुर की दया शुगर मिल भी पूर्व की सरकारों की गलत नीतियों के कारण बंद थी, जो जल्द ही प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
वहीं, केंद्र की योजनाओं का गुणगान करते हुए कहा कि आजादी के बाद 67 साल तक शामली जिले के ही कई गांव ऐसे थे, जहां बिजली नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत उन प्रत्येक गांव में अंतिम छोर तक बिजली पहुंचा दी है। इस बार दिवाली पर हर परिवार में बिजली होगी।
उन्होंने कहा कि फुंके ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए 1912 टोल फ्री नंबर पर सूचना देने की सेवा शुरू कर दी गई है। राज्य मंत्री ने बताया कि इस बार गन्ना पेराई सत्र में किसानों को शुगर मिल में गन्ना डालने के लिए पर्चियों का टोटा नहीं होगा। किसानों को 87 क्विंटल प्रति बीघा के हिसाब से गन्ना डालने के लिए पर्ची जारी कराई जाएंगी, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य घोषित कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
गन्ना आयुक्त और उनकी टीम गन्ना मूल्य निर्धारण पर कार्य कर रहे हैं, जल्दी ही गन्ना मूल्य का निर्धारण होगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रेणू तिवारी, पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा, उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरिशंकर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल आदि मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय पथिक राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा ने किया।