फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Outbreak of dengue increased with viral in the district, 14 cases were found

जिले में वायरल के साथ बढ़ा डेंगू का प्रकोप, 14 केस मिले

Fri, 01 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of dengue increased with viral in the district, 14 cases were found
जिले में वायरल के साथ बढ़ा डेंगू का प्रकोप, 14 केस मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में वायरल के साथ डेंगू बुखार भी पांव पसार रहा है। अब तक जिले में डेंगू के 14 केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले साल डेंगू के आठ केस मिले थे।

जिले में सितंबर महीने की शुरूआत से ही बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। वायरल के साथ डेंगू बुखार भी जिले में पांव पसार रहा है। डेंगू के प्रकोप के चलते इस बार जिले में 14 केस सामने आ चुके हैं। पिछले साल डेंगू के आठ केस मिले थे। मलेरिया के भी केस बढ़ रहे हैं। अब तक 20 के लगभग केस मलेरिया के मिल चुके हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली ने बताया कि जिले में अब तक 14 केस डेंगू के मिले हैं। सभी को उपचार दिया गया है। उपचार के साथ सभी स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि जिले में बुखार की स्थिति सामान्य है। बुखार से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed