फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Out of 60 thousand children, 23 thousand got A and A plus grades.

Shamli News: 60 हजार बच्चों में 23 हजार को मिला ए और ए प्लस ग्रेड

Thu, 23 Nov 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 23 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Out of 60 thousand children, 23 thousand got A and A plus grades.
शामली। जनपद के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शिक्षा का मूल्यांकन करने के लिए परीक्षा कराई गई थी, जिसमें 60 हजार के करीब छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 23 हजार बच्चों को ए और ए प्लस ग्रेड दिया गया है, जो सबसे अच्छी शिक्षा में शामिल हुए है। अन्य बच्चों को अन्य ग्रेड के साथ डी, ई ग्रेड दिया गया है। जिनका डी व ई ग्रेड आया है उनकी गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जनपद में 596 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय है और इनमें करीब 80 हजार छात्र-छात्राएं कक्षा एक से आठ तक पढ़ाई करते है। इनको शिक्षा देने के लिए 2700 के करीब शिक्षक तैनात किए गए है। अक्तूबर माह में हुई निपुण परीक्षा में करीब 60 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिसके मूल्यांकन के लिए बच्चों को नंबरों के आधार पर ग्रेड जारी किया गया। यहां 23 हजार से अधिक ऐसे बच्चे चिह्नित किए गए जिनको ए और ए प्लस ग्रेड में शामिल किया गया। इसके अलावा अन्य बच्चों को डी और ई ग्रेड भी दिया गया है। जिन बच्चाें का डी व ई ग्रेड आया है उनकी शिक्षा सुधार के लिए शिक्षकों को अलग से जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि उनकी शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकें। जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि बच्चों की शिक्षा में सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed