फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Our mouth too became bitter

हमारा भी मुंह कड़वा हो गया

Sun, 15 Oct 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 15 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Our mouth too became bitter
Gas leakage case - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।   सर शादीलाल शुगर मिल के बायोगैस प्लांट से गैस रिसाव होने पर बीमार हुए बच्चों का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है।          शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विस एंड नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की टीम जांच करने के लिए शामली पहुंची। 
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल और बालिका विद्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं से घटना की जानकारी ली। दिल्ली से आई टीम जब शुगर मिल- खेड़ीकरमू मार्ग पर जांच करते हुए राख डालने वाले स्थान पर पहुंची, तो वहां पड़े केमिकल की पपड़ी भी उठाकर निरीक्षण किया। सूंघ कर देखा, जिसके बाद टीम के सदस्य भी कहने लगे कि बच्चे झूठ नहीं बोल रहे हैं, हमारा भी मुंह कड़वा हो गया है। उधर, टीम ने शुगर मिल-खेड़ीकरमू मार्ग पर पहुंचकर पड़ताल की। शुगर मिल अधिकारियों के साथ वार्ता की।  
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की डायरेक्टर मीरा धूरिया, डाक्टर अशोक तालियान और शुजा कादरी अपनी टीम के साथ शामली पहुंचे। सीएमओ कार्यालय से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सफल कुमार और अन्य डाक्टरों को साथ लेकर सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां प्रधानाचार्य उमेश कुमार के अलावा स्कूल के शिक्षकों और चपरासी से काफी देर तक वार्ता की। इसके बाद अलग कमरों में बैठकर उन बच्चों से बात की गई, जो 10 अक्तूबर को गैस के प्रभाव की वजह से बीमार हो गए थे।  

यहां से छानबीन करने के बाद टीम ने बायो गैस प्लांट के रास्ते से होते हुए शुगर मिल-खेड़ीकरमू वाले रास्ते पर उस स्थान की जांच भी की, जहां पर शुगर मिल की राख डाली जाती है। वहां पर राख पर केमिकल भी पड़ा मिला, जो  सड़क से उस स्थान तक फैला हुआ था। टीम के सदस्य भी कहने लगे कि बच्चे झूठ नहीं बोल रहे हैं, हमारा भी मुंह कड़वा हो गया है। यहां करीब एक घंटा छानबीन करने के बाद टीम शुगर मिल में अधिकारियों से वार्ता करने          चली गई। 


वहीं, इस दौरान मीरा धूरिया और अशोक तालियान का कहना था कि वह जांच करने आए हैं, लेकिन फिलहाल किसी निष्कर्ष के बारे में नहीं बता पाएंगे। इसके बाद टीम दिल्ली लौट गई।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed