{"_id":"58ff953b4f1c1b876dc0d9a7","slug":"oppression-of-hindus-due-to-appeasement","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तुष्टिकरण के कारण हो रहा हिंदुओं का उत्पीड़न’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तुष्टिकरण के कारण हो रहा हिंदुओं का उत्पीड़न’
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राष्ट्र जागरण समिति के बैनर तले हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर पश्चिम बंगाल और केरल में हिंदुओं के उत्पीड़न को बंद कराने की मांग की। उनकी मांग है कि संवैधानिक शासन बहाल कर हर वर्ग के हित में कार्य कराया जाए।
मंगलवार को शामली में मिल रोड स्थित अग्रसेन पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। आरएसएस के जिला प्रचारक क्रांति कुमार ने कहा कि हमारी संस्कृति ने विभिन्न दर्शन और मतों को स्वीकार किया है, लेकिन वामपंथ विचार सभी को स्वीकार नहीं कर पा रहा है। वह राष्ट्रीय विचारों के लिए कार्य करने वालों की हत्या कर रहा है।
पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति के कारण तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। राष्ट्रपति के नाम पत्र भेजकर मांग की जाती है कि इन दोनों राज्यों में हिंदुओं के उत्पीड़न को बंद कराते हुए उचित कार्रवाई कराई जाए। इनके अलावा भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, नगर कार्यवाह भरतलाल, जिला प्रचार प्रमुख संदीप कुमार, सह प्रांत संपर्क प्रमुख जयपाल, बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी, उपेंद्र द्विवेदी, घनश्याम आदि ने विचार रखे।