फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Online application, the manual will look at the report

आवेदन ऑनलाइन, पर रिपोर्ट मैन्युअल लगेगी

Sun, 08 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 08 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Online application, the manual will look at the report
शामली। विधानसभा चुनावों में प्रचार और राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए अनुमति के लिए प्रत्याशियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, लेकिन उस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जांच रिपोर्ट मैन्युअल ही लगेगी। इसके बाद ही कार्यक्रम की अनुमति मिल सकेगी। फिलहाल जिले से दो कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है। 
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर सुविधा पोर्टल पर जाना होगा। उसमें प्रत्याशी को आवेदन की जागरूकता के लिए आवेदन संबंधी दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


आवेदन छह प्रकार के लिए किया जाएगा, जिसमें पब्लिक मीटिंग, हेलीकॉप्टर के आवागमन, प्रचार वाहन, रैली, लाउडस्पीकर आदि शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के लिए ही किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर पुलिस, पीडब्लूडी और विद्युत विभाग के साथ ही एआरटीओ की जांच रिपोर्ट ली जाएगी। यह जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से मैन्युअल ली जाएगी, जिसके बाद कार्यक्रम के आवेदक को अनुमति प्रदान की जा सकेगी। यदि औपचारिकता  पूर्ण नहीं होंगी, तो अनुमति नहीं मिल सकेगी। 

प्रत्याशियों ने रिटर्निंग ऑफिसरों को कितने आवेदन किए हैं तथा कितने आवेदन को अनुमति मिल चुकी है, उसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन आयोग की तरफ से बनवाए गए लॉगिन के माध्यम से करते रहें। जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि जिले से अभी दो राजनीतिक दलों की ओर से कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया, उन दोनों में ही औपचारिकता पूरी नहीं पाई गई, जिसके चलते आवेदन खारिज कर दिए गए। 


वह खुद भी नजर रखेंगे कि ऑनलाइन कितने आवेदन किए गए और कितनों में अनुमति दे दी गई। यदि किसी रिटर्निंग ऑफिसर ने आवेदन के बाद अनुमति नहीं दी है या औपचारिकता पूर्ण न होने पर आवेदन खारिज नहीं किया है, तो वह व्यक्तिगत रूप से उनसे संपर्क कर सकते हैं। 
वहीं, उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने ई समाधान पोर्टल भी बनाया है, जिस पर प्रत्याशी के अलावा आम जनता भी अपनी समस्या और शिकायतें दर्ज करा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed