फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One more arrest in mother-daughter murder case

मां-बेटी की जहर देकर हत्या के मामले में एक और गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
One more arrest in mother-daughter murder case
मां-बेटी की हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में कोल्डड्रिंक में जहरीले पदार्थ देकर मां बेटी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया। बाकी फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में इस्तकार व मजाहिर में मकान विवाद चल रहा था। इस्तकार का आरोप है कि मजहिर से उसने एक मकान 8,40,000 रुपये में खरीदा था। खरीदे गए मकान की रकम अदा करने के बाद भी मकान पर कब्जा देने से मना कर रहा था। बृहस्पतिवार को इस्तकार अपनी पत्नी फुरकाना 15 वर्षीय पुत्री नबिया के साथ मकान पर कब्जा लेने के लिए गया था। आरोप है की विवादित मकान पर पहले से ही मौजूद ग्राम प्रधान के पति रांशिद जंग सहित जहूरा, मजहिर, मजहिर की पत्नी, आबिद, शफाकत ने मिलकर मां-बेटी को कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ दे दिया था। उपचार के दौरान मां-बेटी की मौत हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हत्या का अभियोग दर्ज कर मामले में कार्रवाई करते हुए मजाहिर, आबिद, जहूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में तीन आरोपी फरार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने वांछित अभियुक्त शफाकत को गंगेरू मार्ग से गिरफ्तार करते हुए कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed