फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One click and the account is drained... a fake app is wiping out a lifetime's savings.

Shamli News: एक क्लिक और खाता खाली... फर्जी एप से उड़ रही जीवनभर की कमाई

Fri, 03 Jul 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
One click and the account is drained... a fake app is wiping out a lifetime's savings.
शामली। अगर आपके व्हाट्सएप, टेलीग्राम या एसएमएस पर आधार अपडेट, केवाईसी और रिवार्ड पॉइंट या किसी अन्य नाम से डॉटएपीके फाइल आती है तो सावधान हो जाइए। एक क्लिक आपका खाता खाली कर सकता है। साइबर ठग अब फर्जी एप और थर्ड पार्टी एपीके फाइल के जरिए मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर रहे हैं। इसके बाद बैंक खातों से रुपये निकालने के साथ मोबाइल का डेटा डिलीट करने और फोन को रीसेट तक करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिले में इस तरह के साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस के अनुसार पिछले तीन माह में फर्जी एपीके फाइल और थर्ड पार्टी एप डाउनलोड कराने के बाद साइबर ठगी के 18 मामले दर्ज हुए हैं। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


ऐसे करते हैं साइबर ठगी

साइबर अपराधी व्हाट्सएप, टेलीग्राम, एसएमएस या सोशल मीडिया के जरिए फर्जी एपीके फाइल भेजते हैं। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल फोन का कंट्रोल अपराधियों के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वे मोबाइल पर आने वाले ओटीपी, एसएमएस, बैंक अलर्ट और अन्य जरूरी सूचनाएं पढ़ लेते हैं। कई मामलों में मोबाइल की स्क्रीन ब्लैक हो जाती है, फोन हैंग होने लगता है और कुछ मामलों में मोबाइल रीसेट भी हो जाता है।
विज्ञापन


केस-1
थानाभवन निवासी सुरेंद्र कुमार ने आधार अपडेट के नाम से भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड कर ली। कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। 20 जून को साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2

शहर के टायर मार्केट निवासी नसीम ने केवाईसी अपडेट के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड की। मोबाइल का रिमोट एक्सेस मिलने के बाद साइबर ठगों ने बैंक खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

केस-3
झिंझाना की नई बस्ती निवासी वसीक ने रिवार्ड पॉइंट ऐप डाउनलोड किया। इसके बाद उनके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।


इन एप और एपीके फाइल से रहें सतर्क

पुलिस के अनुसार

WeddingInvitation.apk
MarriageCard.apk
ElectricityBill.apk

KYCUpdate.apk

Verification.apk
RewardPoints.apk
AadhaarUpdate.apk
PMKisan.apk
GameReward.apk
FreeCoins.apk
BonusGame.apk
Casino.apk

फोन में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान
स्क्रीन बार-बार ब्लैक होना।
मोबाइल का अपने आप री-स्टार्ट होना।
अनजान एप अपने आप खुलना।
बैटरी तेजी से खत्म होना।
फोन का अधिक गर्म होना।

सेटिंग में बिना जानकारी के बदलाव होना।

ऐसे करें बचाव
केवल गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से ही एप डाउनलोड करें।
किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई एपीके फाइल डाउनलोड न करें।
एप डाउनलोड करने से पहले डेवलपर या कंपनी का नाम अवश्य जांचें।
मोबाइल की सेटिंग में अनजान स्रोतों से एप इंस्टॉल करने की अनुमति हमेशा बंद रखें।
फाइल मैनेजर में समय-समय पर डाउनलोड हुई एपीके फाइलों की जांच करें।
किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल पर क्लिक करने से बचें।



एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अनधिकृत एप या एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ऐसी फाइल भेजता है तो उसकी शिकायत तुरंत पुलिस से करें। ऑनलाइन बैंकिंग करते समय विशेष सावधानी बरतें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed