{"_id":"6228f4c79938b82c4a04ff92","slug":"one-accused-of-robbery-arrested-three-absconding-shamli-news-mrt579892150","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट का एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने छह दिन पहले बाइक सवार युवक से लूट करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूट की नकदी और चाकू बरामद किया है। घटना में शामिल तीन आरोपी फरार हैं।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत निवासी अमरीश ने तीन मार्च की रात को पुलिस को सूचना दी थी कि सहारनपुर से बाइक से लौटते समय सहारनपुर रोड पर तीन-चार बदमाशों ने उससे 18 हजार रुपये, मोबाइल और डीएल आदि लूट लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बुधवार को एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि आदर्श मंडी थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से लूट में शामिल एक आरोपी राजकमल निवासी सिलावर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके गांव के रहने वाले मोहसन, चांद मोहम्मद पूर्व में चोरी व लूट की घटनाएं की हैं। कुछ दिन पहले ही मेंहदी हसन जेल से छूटकर आया है। तीन मार्च की शाम को उन तीनों के अलावा एक अन्य व्यक्ति, जिसे मेहंदी हसन लेकर आया था, सभी ने मिलकर लूट की योजना बनाई। इसके बाद रात में करीब साढ़े नौ बजे सहारनपुर की तरफ से आए युवक की बाइक को रुकवाई और उससे पर्स, मोबाइल लूट लिया था।
विज्ञापन
पर्स में तीन हजार रुपये नकद, एटीएम, डीएल, पैनकार्ड, आधार कार्ड था। लूट के रुपयों में से प्रत्येक के हिस्से में 750 रुपये आए थे। आरोपी ने मोबाइल और पर्स में रखे सामान को मोहसिन के पास होना बताया है। इस घटना में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।