{"_id":"6262f231a977c37e211811f7","slug":"on-the-third-friday-of-ramadan-the-rojedars-asked-for-brotherhood-shamli-news-mrt5856241148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान के तीसरे जुमे पर रोजेदारों ने मांगी भाईचारे की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान के तीसरे जुमे पर रोजेदारों ने मांगी भाईचारे की दुआ
विज्ञापन
कैराना में जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : SHAMLI
शामली/ कैराना। शहर व देहात क्षेत्र की मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजेदारों ने देश में अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।
शहर में शामली में जामा मस्जिद, चांद वाली मस्जिद, फव्वारा चौक मस्जिद में नमाज के लिए अकीदतमंद उमड़ पड़े। कैराना में पवित्र माह रमजान के तीसरे जुमे पर कैराना नगर की जामा मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, एमपी वाली मस्जिद, खजूरों वाली मस्जिद, हसनी मस्जिद, चांद मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, मदरसा इशातुल इस्लाम, पीर वाली मस्जिद, दरबार वाली मस्जिद व कुरैशियों वाली मस्जिद सहित आदि प्रमुख मस्जिदों में निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई।
इस दौरान सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज से पहले पेश इमामों ने पवित्र माह रमजान में रोजा रखने व अल्लाह की इबादत करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रमजान माह में ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए। रमजान माह के तीनों अशरों के बारे में रोजेदारों को जानकारी दी गई। बताया गया कि रमजान के आखिरी अशरे में एतेकाफ करना चाहिए और यह 20वें रोज की शाम मगरिब की नमाज के साथ शुरू होकर ईद का चांद देखकर खत्म होता है। हमारी कोशिश रहनी चाहिए कि हर मस्जिद में एतेकाफ हो। रमजान मुबारक के तीसरे जुमे में लोगों ने नमाज अदा कर अपने गुनाहों की माफी, देश में अमन चैन, खुशहाली, भाईचारे की मजबूती और बीमारियों से निजात की अल्लाह से दुआएं मांगी।
विज्ञापन
मस्जिदों में किए गए पुख्ता इंतजाम
रमजान के जुमे की नमाज को लेकर विभिन्न मस्जिदों में पुख्ता इंतजाम किए गए। इस दौरान मस्जिदों के आसपास पालिका की ओर से साफ सफाई की व्यवस्था कराई गई। नमाजियों के बैठने के लिए कालीन की व्यवस्था, वजू करने के लिए पानी तथा धूप से बचने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था की गई थी। वहीं विभिन्न मस्जिदों के पास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान तैनात रहें।