फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On June 14, the Commission will have to answer in

14 जून को आयोग में देना होगा जवाब

Mon, 02 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 02 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
शामली। पूर्व अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन प्रकरण में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को 14 जून को एससी/एसटी आयोग के समक्ष जवाब देना पड़ेगा।
विज्ञापन

 

आयोग ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को इस प्रकरण से जुड़ी पत्रावली सहित पेश होने को कहा है। 
गौरतलब है कि नगरपालिका परिषद शामली की पूर्व अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने जुलाई 2015 में एससी/एसटी आयोग में शिकायत भेजकर चेयरमैन अरविंद संगल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन

 

उसके करीब नौ महीने बीतने पर गत आठ अप्रैल को चेयरमैन अरविंद संगल के खिलाफ शामली कोतवाली में एससी/एसटी एक्ट, छेड़छाड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट हुई। एससी/एसटी आयोग ने पूर्व के आदेश में 18 अप्रैल को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले में पेश होकर कार्रवाई के संबंध में जवाब मांगा था, लेकिन अधिकारियों ने मामला विवेचना अधीन होने के कारण समय मांग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

EO-chairman Caseअब आयोग की तरफ से पत्र भेजकर दोनों अधिकारियों को 14 जून को पत्रावली सहित पेश होकर जवाब देने को कहा है। पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने बताया कि आयोग का निर्देश प्राप्त हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed