{"_id":"63b5cd84b0e4f165093f179a","slug":"on-going-picketing-at-phc-ends-on-assurance-shamli-news-mrt6204465117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पीएचसी पर चल रहा धरना आश्वासन पर समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पीएचसी पर चल रहा धरना आश्वासन पर समाप्त
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किसान यूनियन के धरने पर किसानों से वार्ता करते चिकित्?
- फोटो : SHAMLI
पीएचसी पर चल रहा धरना आश्वासन पर समाप्त
शामली, गढ़ीपुख्ता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 40 बेड व ऑक्सीजन सिलिंडर की सुविधा देने की मांग को लेकर कस्बावासियों का धरना प्रदर्शन सीएचसी ऊन प्रभारी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि नई बिल्डिंग बनने के बाद 11 बेड व 11 ऑक्सीजन सिलिंडर की सुविधा भी शुरू करा दी जाएगी।
कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 40 बेड व 40 ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग को लेकर किसान यूनियन के संगठन मंत्री रणकुमार व कस्बावासियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। किसान नेता रणकुमार का कहना था कि देश में कोरोना संक्रमण ने फिर से दस्तक दे दी है इसलिए समय से ही स्वास्थ्य केंद्र पर बेड व ऑक्सीजन सिलिंडर की सुविधा दी जाए। जिससे बीमारी पर समय से पहले ही काबू पाया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
बुधवार को सीएचसी ऊन प्रभारी डॉ. सलीम धरना स्थल पर पहुंचे तथा बताया कि गढ़ीपुख्ता स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन काफी छोटा है। बड़े भवन के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच बेड व पांच ऑक्सीजन सिलिंडर की सुविधा शुरू कराई जाएगी। नया भवन बनने के बाद 11 बेड व 11 ऑक्सीजन सिलिंडर की सुविधा मिल जाएगी। डॉ. सलीम ने कहा कि जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बंदर व कुत्ता काटने के इंजेक्शन की सुविधा भी मिलेगी। किसान नेता रणकुमार ने स्वास्थ्य केंद्र पर एक सफाई कर्मचारी की तैनाती करने व स्टाफ की कमी को पूरी करने की भी मांग की। डॉ. सलीम ने कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान होगा। इसके बाद कस्बेवासियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस अवसर पर चौधरी रामपाल सिंह, चौधरी नरेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, प्रेमसिंह, धर्मवीर सिंह, राजा उपाध्याय, देवेंद्र मुनीम, पप्पू नेता, पंकज वशिष्ठ, अनुज शर्मा, प्रमोद तोमर आदि भी मौजूद रहे।