फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   OMR sheet increased the cost of schools in the half yearly examination

अर्द्धवार्षिक परीक्षा में ओएमआर शीट का विद्यालयों में बढ़ा अतिरिक्त खर्च

Sun, 14 Nov 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
OMR sheet increased the cost of schools in the half yearly examination
शामली। माध्यमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी चल रही है। इस बार कक्षा नौ में 20 अंक की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी, जबकि 50 अंक की परीक्षा पूर्व की तरह होगी। इस बार ओएमआर शीट का विद्यालयों पर अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है, जबकि परीक्षा शुल्क में कोई वृद्धि नहीं हुई है। विद्यालय को अपने स्तर पर ही इसका खर्च उठाना होगा। कई विद्यालयों में प्रश्नपत्र पहले तैयार कर लिए गए थे, उनमें संशोधन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार कक्षा नौ की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में प्रत्येक विषय के कुल 70 अंक में 20 अंकों की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में करीब एक सप्ताह पहले ही परिषद की तरफ से गाइड लाइन जारी की गई है। नवंबर के तीसरे सप्ताह में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू कराने का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित होने के कारण माध्यमिक विद्यालयों में पूर्व की तरह परीक्षा की तैयारी की गई थी, लेकिन अब ओएमआर शीट पर परीक्षा कराने का निर्देश प्राप्त होने पर पूर्व में तैयार हो चुके प्रश्नपत्र संशोधित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार का कहना है कि प्रश्नपत्र के अलावा ओएमआर शीट का अतिरिक्त खर्च बढ़ा है। ओएमआर शीट पर आने वाले खर्च के लिए अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। विद्यार्थी से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। 17 नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार स्टेशनरी आदि 30 प्रतिशत महंगी होने से पहले ही खर्च बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि 16 नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू होगी। परिषद की गाइड लाइन के अनुसार कक्षा नौ की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा कराई जाएगी।
वीवी इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य एसके आर्य का कहना है कि 15 नवंबर से अर्द्ध वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है। इसकी तैयारी कर ली गई है। पहले प्रश्नपत्र तैयार कर लिए गए थे। अब ओएमआर शीट पर 20 अंक की परीक्षा कराने संबंधी निर्देश मिलने पर प्रश्नपत्रों में संशोधन कराया जा रहा है।

हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग ने बताया कि कालेज में आठ नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। जिन दो विषयों की परीक्षा हो चुकी है, उन विषय की ओएमआर शीट पर अलग से परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed