{"_id":"62055cbebaf8a11a25359ae3","slug":"old-records-demolished-69-53-percent-polling-in-the-district-shamli-news-mrt5765500124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने रिकार्ड ध्वस्त, जिले में 69.53 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने रिकार्ड ध्वस्त, जिले में 69.53 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन
शामली मोहल्ला नंदू प्रसाद प्राइमरी स्कूल में मतदान के लिए मतदाताओं की भीड़।
- फोटो : SHAMLI
शामली। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के उत्साह के सामने पिछले रिकार्ड ध्वस्त हो गए। छिटपुट हिंसा और हंगामों के बीच जिले में 69.53 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर 30 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी। कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी के बावजूद कैराना में सर्वाधिक 73.22 फीसदी मतदान हुआ। थानाभवन में 68.05 और सदर सीट पर 67.33 फीसदी मतदान हुआ। मतगणना एक माह बाद 10 मार्च को होगी। तब तक ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी समिति परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रहेंगी।
घने कोहरे और सर्दी के बीच भी मतदाताओं की लंबी कतार मतदेय स्थलों पर लगी दिखाई दी। युवाओं महिलाओं के साथ बुजुर्गों और दिव्यांगों में पूरा जोश रहा। लोकतंत्र के पर्व को मनाने मतदाता परिजनों और दोस्तों के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचे। सुबह कई क्षेत्रों से ईवीएम मशीन में खराबी की सूचनाएं मिली। जिसके चलते काफी देर तक मतदान रुका रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए मतदान की गति धीमी हुई, लेकिन शाम को फिर से मतदान में तेजी आई।
जिले में 69.53 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। जो 2017 के विधानसभा चुनाव में हुए मतदान से 2. 41 फीसदी ज्यादा रहा। मतदान के बाद पोलिंग पार्टी कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी समिति परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराने पहुंची। देर रात तक ईवीएम जमा कराने का सिलसिला चलता रहा। मतदान के दौरान डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव समेत अन्य अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए रहे। सभी प्रेक्षक भी जिले में लगातार भ्रमणशील रहे। कैराना विधानसभा क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा में कुछ लोगों को मतदान करने से रोकने की सूचना आई। दो युवकों के साथ मारपीट भी कर दी गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा शामली शहर गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी व उनके समर्थकों की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और भीड़ को हटाया। कई बूथों पर फर्जी मतदान करते पकड़े गए करीब 50 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कई लोगों को मतदाता सूची से नाम कटने पर मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा भी कई तरह की अफवाहें तैरती रहीं। शांतिपूवर्क मतदान संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

शामली आरके इंटर कॉलेज में वोटर लिस्ट में नाम चेक करते बीएलओ।- फोटो : SHAMLI

शामली कोहरे में वोट डालने के जाती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज में वोट डालने के लिए जाती मुस्लिम महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

कैराना में वोट डालने के लिए जाती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में घूंघट की आड़ में वोट डालने के लिए जाती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली मोहल्ला गुजरातियान प्राइमरी स्कूल में मतदान के दौरान तैनात पुलिस का जवान।- फोटो : SHAMLI

शामली मोहल्ला नंदू प्रसाद प्राइमरी स्कूल में मतदान के लिए मतदाताओं की भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंची मुस्लिम महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली के ऊंचा गांव में वोट डालने के लिए युवतियों की लगी लाइन।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन