फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Offer prayers in homes on Eid by following lockdown

लॉकडाउन का पालन कर ईद पर घरों में नमाज अदा करें

Sat, 23 May 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Offer prayers in homes on Eid by following lockdown
शामली/कांधला। शहर कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में लॉकडाउन में ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और घर पर नमाज अदा करने की अपील की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित बैठक में एसडीएम सदर संदीप कुमार ओर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जनपद में लॉकडाउन है। सभी लोग लॉकडाउन का पालन कर कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही की जंग में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अलविदा जुमे की नमाज घरों में पढ़कर सहयोग दिया गया। इसी तरह मुस्लिम समाज के लोग ईद पर भी शांति के साथ घर पर नमाज अदा करें और लॉकडाउन में सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। बैठक में कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा, मौलाना अय्यूब, मौलाना साजिद कासमी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उधर, कांधला थाने पर आयोजित शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने कहा कि देश में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन लागू किया गया है। इसके चलते शासन ने मंदिर मस्जिद में हर प्रकार के धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक लगा रखी है। थानाध्यक्ष ने ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों से अपने घरों में ईद की नमाज अदा करने के साथ ही लॉक डाउन का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन हाजी वाजिद हसन, डॉक्टर इकराम, इसराइल मंसूरी, नीरज मलिक, वरुण कुमार, महबूब, युनूस, ठाकुर अनिरुद्ध, नफीस प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed