फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Of all the eight case deposits found so far, 51 reports are still pending

जमातियों ने बढाई शामली की मुश्किलें

Mon, 06 Apr 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Of all the eight case deposits found so far, 51 reports are still pending
अब तक मिले सभी आठ केस जमातियों के, 51 रिपोर्ट अभी लंबित
विज्ञापन

शामली। जिले में सभी आठ पॉजिटिव केस केस जमातियों के ही हैं। कोरोना केस के मामले में वेस्ट यूपी में शामिल जिला संवेदनशील की श्रेणी में आ चुका है।
जिले के कैराना कस्बे में 24 मार्च को पहला कोरोना पॉजिटिव केस मिला था, लेकिन उपचार के बाद उसकी दो रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। संभवत: अगले चार पांच दिन में उसे डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। हालांकि इसके बाद चले सर्च अभियान के बाद जिलेभर की मस्जिदों से जमाती मिले। प्रशासनिक सूचना के अनुसार करीब 250 जमाती चिह्नित हुए। इनमें से करीब 100 जमाती दिल्ली से यहां पहुंचे थे। इनमें से 12 बांग्लादेेशी हैं, जबकि अन्य दूसरे राज्यों के। इनमें से अब तक दो बांग्लादेशियों समेत कुल जमातियों की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुुकी है। इसके अलावा शामली जनपद के दो जमाती आगरा और तीन औरेया जिले में पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह जिले में जनपद के आठ और बाहरी जिलों के पांच केस मिलाकर कुल 13 केस हो चुके हैं। हालांकि सबसे पहले कोराना पॉजिटिव मिले युवक की दो नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद वो पॉजिटिव की श्रेणी में नहीं रहा, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सूची में उसे भी जोड़कर कुल संख्या 14 दर्शाई जा रही है। ये संख्या सहारनपुर मंडल में सबसे अधिक है। पॉजिटिव केस की संख्या के कारण शामली जिला वेस्ट यूपी के संवेदनशील जिलों में शामिल हैं। खुद प्रशासनिक अधिकारी भी स्वीकार रहे हैं जिले की मुश्किलें बढ़ाने में जमाती ही मुख्य वजह हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि दिल्ली से आए जमातियों को चिह्नित कर लिया गया है। स्वास्थ्य टीम परीक्षण कर उनके सैंपल ले रही है, बेहतर होगा कि यदि कोई ओर जमाती इधर उधर हे तो वह खुद सामने आकर अपनी जांच कराकर सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed