{"_id":"6244a3df8dbff8249421f830","slug":"nss-camp-concludes-with-cultural-programs-shamli-news-mrt5825105110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रासेयो शिविर संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रासेयो शिविर संपन्न
विज्ञापन
शामली में वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत क
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रासेयो शिविर संपन्न
शामली। वीवी पीजी कालेज शामली में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एवं द्वितीय ईकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया।
बुधवार को कालेज में आयोजित समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन और पूर्व प्राचार्या डॉ. मंजू मगन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और रासेयो का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पर्यावरण प्रदूषण की थीम पर पॉलिथीन बैन पर नृत्य नाटिका हिमानी निर्वाल की टीम ने प्रस्तुत की। नशा मुक्ति पर लघु नाटिका सागर व अभिषेक आदि ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में शिक्षकों को तुलसी के पौधे भेंट किए गए। खुशी ने शिक्षा के महत्व पर गीत प्रस्तुत किया। सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक व सेविका के रूप में श्यामवीर, रिया संगल, आंचल और हिमानी निर्वाल चुने गए। इस अवसर पर डॉ. छवि, गिरीश नारायण यादव, डॉ. प्रताप कुमार, डॉ. पूजा रॉय, नारायण सिंह, निर्भय सिंह, डॉ. अरविंद, अनुप्रीता, ऋचा, प्रतिभा, तनुश्री आदि मौजूद रहे।

शामली वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती - फोटो : SHAMLI

शामली वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन पर शपथ लेती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन