फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now the caller threatened to see the young man

अब कॉलर ने युवक को देख लेने की दी धमकी

Mon, 20 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now the caller threatened to see the young man
शामली। शहर के मोहल्ला काकानगर निवासी युवक के मोबाइल पर अनजान नंबरों से एक सप्ताह से दूसरे देशों के कोड से कॉल आने का सिलसिला जारी है। अब कॉलर ने रात में व्हाटसएप कॉल व संदेश भेजकर देख लेने की धमकी दी है। युवक ने पुलिस को रात में ही सूचना दी है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच पड़ताल में जुटी है, लेकिन अभी कॉलर के बारे में पुलिस पता नहीं लगा पाई है। कॉलर तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन

काका नगर निवासी दीपक वर्मा ने दो दिन पहले एएसपी ओपी सिंह और शहर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि कई दिन से उसके तीन मोबाइल पर लगातार अनजान नंबर से दूसरे देश के कोड वाले नंबरों से सैकड़ों कॉल आ रही है। इससे उसका कामकाज प्रभावित हो रहा है और वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। पुलिस और साइबर सेल इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अभी तक कॉलर को तलाश नहीं कर पाई जबकि कॉलर ने युवक की ई मेल आईडी, पासवार्ड, फोन की कंपनी का नाम और उनके कार्यालय का पता सब निकालकर पीड़ित के मोबाइल पर भेजा और व्हाटसएप कॉल और संदेश भेजकर भेजकर देख लेने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक कॉलर ने यहां तक कहा कि वह कहीं भी शिकायत कर ले, लेकिन पुलिस उसे व उसके नंबरों को ट्रेस नहीं कर पाएगी। साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है। जिन नंबरों से कॉल आ रही है, उन्हें ट्रैस करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed