{"_id":"5f528e168ebc3e531a187f66","slug":"now-ambulance-from-lucknow-will-get-a-message-on-mobile-shamli-news-mrt499689457","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लखनऊ से एंबुलेंस को मोबाइल पर मिलेगा मेसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लखनऊ से एंबुलेंस को मोबाइल पर मिलेगा मेसेज
विज्ञापन
अब लखनऊ से एंबुलेंस को मोबाइल पर मिलेगा मैसेज
शामली। अब लखनऊ मुख्यालय से एंबुलेंस को उनके मोबाइल पर सीधे मेसेज कर मरीज के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे मरीज को कम समय में ही एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी।
जिले में 28 एंबुलेंस संचालित हैं। इनमें 102 एंबुलेंस की संख्या 15, 108 एंबुलेंस 11 और दो एएलएस हैं। एंबुलेंस के जिला समन्वयक ललित मोहन जोशी ने बताया कि अब 108 और 102 की सभी एंबुलेंस की ऑटो असाइनमेंट की व्यवस्था शुरू की गई है। इस व्यवस्था के तहत एंबुलेंस के लिए की जाने वाली कॉल लखनऊ मुख्यालय पर जाएगी। कॉलर से उसका नाम, पता, मोबाइल नंबर व अन्य डिटेल की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद मुख्यालय से सीधे उस क्षेत्र की एंबुलेंस के मोबाइल पर नाम, पते सहित मेसेज जारी किया जाएगा। एंबुलेंस का स्टाफ मेसेज के आधार पर कॉलर से संपर्क कर तत्काल रवाना हो जाएगी। जिला समन्वयक के मुताबिक इस नई व्यवस्था से कॉल करने से लेकर एंबुलेंस रवाना होने तक जो समय लगता था, उसमें काफी कमी आएगी और एंबुलेंस की बेहतर सेवा उपलब्ध होगी।