फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notices issued to 150 building owners along the highway.

Shamli News: हाईवे के 150 भवन स्वामियों को नोटिस

Sun, 19 Jul 2026 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 19 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to 150 building owners along the highway.
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाल फैमिली रेस्टोरेंट व टायर पंचर की दुकान। स्रोत एनएचएआई
शामली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की ओर से पानीपत-खटीमा हाईवे के बाद अब बिना अनुमति के दिल्ली- शामली- सहारनपुर और मेरठ- करनाल हाईवे के किनारे पर 150 से ज्यादा संचालित होटल- ढाबे, पेट्रोल पंप, आवासीय भवन और प्रॉपर्टी मालिकों, दुकानदारों को नोटिस जारी हुए हैं। नोटिस जारी होने से अफरातफरी मची है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह की ओर दिल्ली शामली-सहारनपुर हाईवे के शामली जिले के एलम से लेकर सहारनपुर जिले के बाईपास पर चुन्हेटी फाटक तक जद में आए प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

शामली जिले में सहारनपुर रोड पर राजघराना विवाह मंडप, सिक्का में किराना की दुकान, सुंदर स्वीट, पाल फैमिली रेस्टोरेंट, पान की दुकान, थानाभवन में रॉयल मार्बल टाइल, रेलोस्को टायर, सैनी बैटरी इन्वर्टर निकट पंचतीर्थ, पेट्रोल पंप के पास फल विक्रेता, राधा चाट भंडार, इंडेन गैस के पीछे भारत ऑटो सर्विस एंड पार्ट्स, पंचतीर्थ के पास जगदंबे केटर्स, रॉयल एनफील्ड सर्विस पॉइंट, फेमस शॉप, दिल्ली फर्नीचर, शिवचाट भंडार, तिलक मिल स्टोर, खुर्शीद फूल डेकोरेशन, कीर्ति ट्रेडर्स, ताज होटल, नोजल मस्तगढ़ रोड पर फल की दुकान, कान्हा जी कन्फेक्शनरी, ओम इलेक्ट्रॉनिक्स, सत्यम शिव ट्रैक्टर पार्ट्स आर्यपुरी आदि शामिल हैं। nबागपत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के नवीन कुमार सोनू ने बताया नोटिस सहारनपुर बाईपास चुन्हेटी रोड तक जारी किए हैं। मेरठ- करनाल हाईवे पर अंबा विहार से लेकर करनाल जिले की सीमा तक पर दुकानदारों, होटल और ढाबों के संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाल फैमिली रेस्टोरेंट व टायर पंचर की दुकान। स्रोत एनएचएआई

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाल फैमिली रेस्टोरेंट व टायर पंचर की दुकान। स्रोत एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed