फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notbandi up a relief, disaster more

नोटबंदी ः राहत थोड़ी, आफत ज्यादा

Sat, 24 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Notbandi up a relief, disaster more
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कांधला/झिंझाना। शहर के बैंकों में ग्राहकों की भीड़ कुछ कम होने लगी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में अभी कैश की किल्लत बरकरार है। वहीं दूसरी ओर एटीएम पर अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। जिस एटीएम में कैश डल जाता है, वहीं, पर लाइन लगनी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


शहर के एसबीआई को छोड़कर बाकी ज्यादातर बैंकों पर भीड़ कम हो गई है। लेकिन एटीएम पर सुबह से कैश निकालने के लिए मारामारी शुरू हो जाती है। एटीएम पर ग्राहक कई कई एटीएम कार्ड लेकर सुबह से ही कैश डलने का इंतजार करते हुए एटीएम के बाहर ही बैठे रहते हैं। जिस एटीएम में कैश होता है वहां पर भीड़ और जरा सी देर में ही हंगामा होने लगता है।
विज्ञापन


जैसे ही एटीएम में एक से अधिक कार्ड लगा देता है तो बाहर खडे़ लोग चिल्लाने लगते हैं। एटीएम पर न तो कोई गार्ड और न ही कोई पुलिस व्यवस्था है। शुक्रवार सुबह कार्पोरेशन एटीएम पर ग्राहक कैश के इंतजार में बाहर सड़क के किनारे बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इंडियन बैंक एटीएम पर सुबह से हंगामा होता रहा। शहर के मार्श गंज मंडी स्थित पीएनबी में ग्राहकों को कोई कैश नहीं मिल सका। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में भी नो कैश का बोर्ड लगा रहा। एक्सिस बैंक में ग्राहक जाते तो उन्हें शाम पांच बजे का समय दिया जा रहा है। लेकिन बैंक चार बजे ही बंद हो जाता है। एसबीआई पर दस हजार, इंडियन में दस हजार और इलाहाबाद में आठ हजार रुपये दिए गए।

उधर, जलालाबाद में शुक्रवार को पीएनबी, भारतीय स्टेट बैंक तथा कोआपरेटिव बैंक में कैश लेने वालों की भीड़ नजर आई। भारतीय स्टेट बैंक में लगी लंबी लाइन में ग्राहकों की कहासुनी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को संभाला। जिसके बाद लेनदेन कराया गया।


उधर, झिंझाना में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल ने कहा कि नोटबंदी से सभी वर्ग दुखी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसका मेन कारण बैंक की व्यवस्था का सही न होना है। व्यापारी अपना व्यापार करे या बैंक की लाइन में लगें, अधिकारी सुनने को तैयार नहीं, बैंक कर्मी अपनी मनमानी कर रहे हैं। बैंकों में दलाली बंद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed