फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   not come nirbhay yatra

नहीं आई निर्भय यात्रा, पुलिस प्रशासन ने ली राहत

Sat, 18 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 18 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
not come nirbhay yatra
निर्भय यात्रा को लेकर कैराना में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में पलायन प्रकरण को लेकर भाजपा विधायक संगीत सोम की निर्भय यात्रा कैराना नहीं पहुंची, जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने ऐलान किया था कि वह शुक्रवार को पांच हजार समर्थकों के साथ सरधना से पैदल ही निर्भय यात्रा लेकर कैराना पहुंचेंगे। इसके चलते पुलिस प्रशासन की धड़कने बढ़ी हुई थी,  क्योंकि एक तरफ जुमा की नमाज होनी थी और इतनी बड़ी संख्या में लोग पदयात्रा लेकर कैराना पहुंचते, तो अप्रिय घटना भी हो सकती थी। इस कारण पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया था।

खुद जिलाधिकारी सुजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक विजय भूषण भी शुक्रवार दोपहर पहले ही कैराना पहुंच गए थे। कैराना में विभिन्न स्थानों पर पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात रखे गए। हालांकि दोपहर में ही यह सूचना मिल गई कि विधायक संगीत सोम ने निर्भय यात्रा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


निर्भय यात्रा को लेकर रही चौकसी
बुढ़ाना। कैराना से हिंदुओं के पलायन को लेकर भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम और सपा नेता अतुल प्रधान की पद यात्रा को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन प्रशासन की सांस फूली रही। बुढ़ाना और फुगाना सर्किल के सभी थानों की फोर्स लिंक मार्गों तथा हाईवे पर तैनात रही। दोनों नेताओं को कैराना जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने सरधना से आने वाले सभी लिंक मार्ग और मेरठ-करनाल हाईवे को सील कर दिया।  बुढ़ाना और फुगाना सर्किल के सभी थानों की फोर्स को मुस्तैद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के विरोध का किया एलान
बुढ़ाना। भारतीय किसान मजदूर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद जौला ने संगीत सोम की यात्रा के विरोध का एलान किया। सुबह उन्होंने समर्थकों को फोन पर सूचना देकर जौला आने का आह्वान किया था। उनकी गिरफ्तार की सूचना से मंच के कार्यकर्ता जौला नहीं पहुंचे। गुलाम मोहम्मद ने कहा कि वे हिंदू-मुसलमानों के बीच दीवार नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed