फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No work will be done on vehicle without HSRP

वाहन पर एचएसआरपी के बिना नहीं होगा कोई काम

Fri, 26 Feb 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
No work will be done on vehicle without HSRP
वाहन पर एचएसआरपी के बिना नहीं होगा कोई काम
विज्ञापन

शामली। अगर वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं लगी है, तो परिवहन कार्यालय में वाहन संबंधी कोई भी काम नहीं होगा। वाहन स्वामियों द्वारा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाने में रुचि न लेने पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासन की तरफ से जारी नई गाइड लाइन में परिवहन अधिकारियों से कहा है कि अगर बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के बिना उस वाहन संबंधी कोई कार्य किया गया तो इसे शासनादेश का उल्लंघन मानते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 15 अप्रैल तक सभी तरह के पुराने व नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद भी वाहन स्वामियों द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने में रुचि नहीं ली जा रही है। शामली की बात करें तो 2019 से पहले के लगभग 81 हजार पुराने वाहन हैं, जिनमें से अभी तक लगभग 1550 वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाई गई है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति को देखते हुए शासन ने थोड़ा सख्त कदम उठाते हुए नई गाइड लाइन जारी करते हुए कहा है कि जिन वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं लगी है, उन वाहनों से संबंधी सभी कार्यों पर रोक लगाई जाए। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगने के बाद ही वाहन संबंधी कार्य किया जाए। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के कोई अधिकारी फिटनेस प्रमाणपत्र आदि जारी किया जाता है तो इसे शासनादेश का उल्लंघन मानते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन कार्यों पर लगी रोक
पंजीयन प्रमाणपत्र की द्वितीय कॉपी
वाहन का स्वामित्व ट्रांसफर
वाहन स्वामियों का पता परिवर्तन
इंश्योरेंस
अपडेशन
पंजीयन का नवीनीकरण
फिटनेस प्रमाणपत्र
अनापत्ति प्रमाणपत्र
नया परमिट
अस्थाई परमिट
विशेष परमिट
नेशनल परमिट
--
कोट
बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगे बिना वाहनों के स्थानांतरण, पता परिवर्तन, इंश्योरेंस, अपडेशन, फिटनेस प्रमाणपत्र आदि कार्य न करने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं। शासनादेश के अनुसार अब जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होगी, उस वाहन से संबंधित कोई कार्य नहीं किया जाएगा। - मुंशीलाल एआरटीओ शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed