फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No helmet, no fuel....the campaign has lost its steam

Shamli News: नो हेलमेट, नो फ्यूल....अभियान की निकली हवा

Tue, 01 Apr 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
No helmet, no fuel....the campaign has lost its steam
शामली। नो हेलमेट, नो फ्यूल... अभियान की हवा जिले में पेट्रोल पंप संचालकों ने निकाल दी है। बिना हेलमेट वाले आसानी से पेट्रोल भरवा रहे हैं। आए दिन हादसों में बाइक सवारों के घायल होने व मरने वालों में अधिकतर बिना हेलमेट वाले शामिल रहते हैं, इसके बावजूद न तो वाहन चालक सुधरने को तैयार हैं और न ही अधिकारी व पेट्रोल संचालक सुधारने को।
विज्ञापन

सोमवार को नो हेलमेट, नो फ्यूल.....अभियान की हकीकत जानने के लिए अमर उजाला की टीम ने नगर के पेट्रोल पंपों पर पड़ताल की। पंपों पर आसानी से लोग बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाते दिखे। शहर के दिल्ली रोड स्थित, धीमानपुरा फाटक के पास, मेरठ रोड, कैराना रोड, झिंझाना रोड स्थित पेट्रोल पंपों पर बिना किसी रोकटोक के कर्मचारी वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल देते नजर आए। ग्रामीण अंचल में तो इस अभियान का कोई असर ही नहीं है। उप संभागीय परिवहन विभाग व जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम इस अभियान की सफलता के लिए लगाई गई है, लेकिन टीम की गतिविधियां इन दिनों ठप हैं।
विज्ञापन

- नियम का पालन कराएं पंप संचालक
सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि नियम का पालन कराएं। अभियान चलाकर इसका पालन कराया जाएगा।- अंकुर यादव, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed