फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine new cases of Corona positive including woman found

महिला सहित कोरोना पॉजिटिव के नौ नए केस मिले

Thu, 30 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nine new cases of Corona positive including woman found
शामली। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के महिला समेत नौ नए केस मिले हैं। इनमें शामली में सात और कैराना ब्लाक में दो नए केस सामने आए हैं। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 114 हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेरठ मेडिकल से 425 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें महिला समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए केस में शहर के नया बाजार निवासी एक परिवार में 95 वर्षीय वृद्ध महिला और 28 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। फव्वारा चौक निवासी 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। कांबोज वाली कली फव्वारा चौक में 27 वर्षीय युवक, मोहल्ला कृष्णा नगर में 24 वर्षीय युवक ओर मोहल्ला हाजीपुरा में 36 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कस्बा कैराना में 58 वर्षीय व्यक्ति और इसी ब्लाक के गांव कसेरवा में 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। बुधवार देर रात में शामली निवासी एक व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार रात एक व्यक्ति की और बृहस्पतिवार को आठ लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस तरह से जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 114 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed