फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NIA team may come back to Kairana in Darbhanga blast case

दरभंगा ब्लास्ट में एनआईए की टीम फिर आ सकती है कैराना

Thu, 08 Jul 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
NIA team may come back to Kairana in Darbhanga blast case
दरभंगा ब्लास्ट प्रकरण में एनआईए की टीम फिर आ सकती है कैराना
विज्ञापन

कैराना (शामली)। बिहार के दरभंगा में रेलवे स्टेशन पर पार्सल ब्लास्ट के मामले में एनआईए की टीम में फिर से कैराना आ सकती है। बुधवार को भी एनआईए टीम ने कैराना में दबिश देकर एक युवक से पूछताछ की थी। एनआईए के रडार पर कैराना के कई और लोग बताए जा रहे हैं।

17 जून को दरभंगा के रेलवे स्टेशन पर पार्सल ब्लास्ट के मामले में एनआईए की टीम ने कैराना के चार लोगों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को एनआईए की टीम तीन आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर कैराना पहुंची थी। टीम ने कफील और सलीम टुईया के मकान का नक्शा बनाने के साथ ही खुरगान रोड पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। युवक गिरफ्तार किए गए नासिर मलिक के साथ कक्षा पांच तक पढ़ा था तथा बीच-बीच में फोन पर भी बातें होती थी। कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिलने पर एनआईए की टीम ने युवक को छोड़ दिया था। सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस को कई लोगों के नाम बताए हैं, जिन पर पुलिस नजर रख रही है। मामले में जल्द ही दोबारा एनआईए की टीम कैराना आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed