फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NIA Raid In UP: NIA raids ISI agent Kalim's house in Shamli, interrogation four hours

NIA Raid In UP: शामली में ISI एजेंट कलीम के घर पर एनआईए की दबिश, चार घंटे की पूछताछ, एक मकान किया सील

Tue, 07 Nov 2023 10:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Nov 2023 10:23 AM IST
सार

आईएसआई एजेंट कलीम के घर पर एनआईए ने मंगलवार को दबिश देकर चार घंटे से भी ज्यादा देर तक पूछताछ की। एजेंट कलीम का भाई फरार चल रहा है। वहीं टीम मंगलवार सुबह 4 बजे ही शामली पहुंच गई थी।

विज्ञापन
NIA Raid In UP: NIA raids ISI agent Kalim's house in Shamli, interrogation four hours
एनआईए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आईएसआई एजेंट कलीम प्रकरण में एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मोहल्ला नौ कुआं रोड पर दबिश दी। कलीम के माता, पिता और अन्य परिजनों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान कुछ सामान को भी टीम ने कब्जे में लिया है।माना जा रहा है कि मामले में अभी बड़ा खुलासा हो सकता है। टीम ने कलीम के एक मकान को एनआईए ने सील कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल,एसटीएफ और पुलिस ने बीती 17 अगस्त को शामली के नौ कुआं रोड के रहने वाले कलीम को पकड़ा था। दावा किया था कि कलीम आईएसआई एजेंट है और पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा के संपर्क में था।
विज्ञापन


कलीम का भाई तहसीम भी आईएसआई के संपर्क में है। व्हाट्सएप पर भारत के सैन्य क्षेत्रों और अन्य स्थानों के फोटो भी भेजे थे। जांच में सामने आया था कि सहारनपुर का रहने वाला यूसुफ समशी भी दोनों के संपर्क में रहकर फर्जी सिम उपलब्ध करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Pollution: दिल्ली-NCR में ग्रेप -4 लागू होने के बाद मेरठ में अलर्ट, AQI पहुंचा 346, बरतें एहतियात

मंगलवार को सुबह करीब 3:30 बजे एनआईए दिल्ली की टीम ने कोतवाली में आमद दर्ज कराई। इसके बाद कलीम के घर पर मोहल्ला नौ कुआं रोड पर दबिश दी गई। यहां पर टीम के सदस्यों ने करीब 4 घंटे तक कलीम के माता पिता और अन्य परिजनों से पूछताछ की।

इस दौरान एक बैग और अन्य सामान को भी टीम ने कब्जे में ले लिया। फरार चल रहे आरोपी तहसीम के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम दिल्ली के लिए लौट गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एनआईए ने दबिश दी थी। कलीम के बारे में उसके परिजनों से जानकारी हासिल की।

मोहल्ले के लोगों में मच गई खलबली
सुबह 4 बजे ही मोहल्ला नौ कुआं में दबिश से लोगों में खलबली मच गई। लोग एक दूसरे से टीम के बारे में जानकारी लेते नजर आए। कुछ लोगों से भी टीम ने कलीम और उसके भाई के बारे में जानकारी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed