NIA-ATS Action: पीएफआई के सदस्य मौलाना साजिद को उठाया, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, खुल सकते हैं बड़े राज
पीएफआई के सदस्य मौलाना साजिद को एनआईए और एटीएस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में बड़े राज खुल सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए व एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई कर गांव मामौर के प्रधानपति व पीएफआई के सदस्य मौलाना साजिद को उसके घर से हिरासत में ले लिया। साजिद पर टेरर फंडिंग व कैंप चलाने के आरोप हैं।
एनआईए व नोएडा एटीएस के इंस्पेक्टर एके सिंह ने टीम के साथ गांव मामौर में देर रात करीब दो बजे दबिश दी। इस दौरान ग्राम प्रधानपति मौलाना साजिद के मकान को टीम ने घेर लिया। इसके बाद मौलाना साजिद के बारे में उसके भाई मौलाना जाहिद से जानकारी ली। कहा कि उससे एक लड़की के बारे में पूछताछ करनी है।
इसके बाद साजिद टीम के सामने आया तो उसे हिरासत में लेकर चले गए। बताया कि मौलाना साजिद पर टेरर फंडिंग व कैंप चलाने के आरोप हैं।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: पुलिस को खूब सुनाई खरी-खोटी, 19 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, मनचलों की करतूत से उजड़ गया परिवार
साजिद के छोटे भाई साबिर ने बताया कि रात करीब दो बजे सादी वर्दी में लोग आए और साजिद के बारे में पूछताछ की। कहा कि आधा घंटे बाद छोड़ देंगे। उसका भाई बेकसूर है। उसे फंसाया जा रहा हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि एटीएस ने रात में मामौर में छापा मारकर पीएफआई के सक्रिय सदस्य मौलाना साजिद को उठाया है। टीम उसे नोएडा ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
भड़काऊ पोस्टरों के साथ किया था गिरफ्तार
दिसंबर 2019 में देश के कई हिस्सों मे सीएए का विरोध चल रहा था। कस्बे के ईदगाह मैदान में भी सैकड़ों लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने मामौर से भड़काऊ पोस्टरों के साथ पीएफआई के सदस्य मौलाना साजिद समेत 7-8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। साजिद बाद में जमानत पर बाहर आ गया था।
यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: पति का चेहरा देख बेहोश होकर गिरी पत्नी, सदमे में मां, ढाई साल के मासूम ने दी मुखाग्नि
साजिद ने पीएफआई के सदस्य बनाए
2019 में भड़काऊ पोस्टर के साथ गिरफ्तार मौलाना साजिद व उसके साथियों ने खुलासा किया था कि वे कैराना नगर व आसपास के गांवों में पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से लोगों को जोड़ रहे हैं। उन्होंने कई लोगों को सदस्य बनाया है।