फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Need to set up government oxygen plant in the district

--जिले में सरकारी आक्सीजन प्लांट लगाने की जरुरत- -मुख्यमंत्री की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाए कई मुद्दे-

Mon, 17 May 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Need to set up government oxygen plant in the district
जिले में सरकारी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जरूरत
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने जिले में आक्सीजन प्लांट लगाने, 18 साल के लोगों को वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था कराने, कोरोना जांच के लिए टेंस्टिग बढ़ाने आदि मुद्दे उठाए गए। मुख्यमंत्री ने जिले में महिलाओं और बच्चों के वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को जनप्रतिनिधियों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि जिले के कुछ प्राइवेट कोविड अस्पतालों मे ज्यादा फीस लिए जाने पर चिंता प्रकट की गई है। उन्होंने जिले के अफसरों से कहा कि प्राइवेट कोविड अस्पतालों पर ज्यादा फीस लेने वाले संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने बताया कि जिले में आक्सीजन प्लांट लगाने, सहारनपुर मेडिकल कॉलेज को एम्स का दर्जा दिए जाने का मुद्दा उठाया गया है। सांसद ने बताया कि मंगलवार को जिला संयुक्त अस्पताल शामली में वह 15 आक्सीजन कंसंरट्ेटर उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर पांच हजार से लेकर आठ हजार कोरोना टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि कोरोना से बचाने के लिए जिला स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य का ढांचा खड़े करने के लिए महिलाओं- बच्चों के तुरंत वार्ड तैयार किए जाएंगे। 108 एंबुलेंस को बच्चों और 108 एंबुलेेंस को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed