{"_id":"63519cf53265ff198a779885","slug":"national-kabaddi-winners-honored-shamli-news-mrt6104928137","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कबड्डी के विजेता छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कबड्डी के विजेता छात्रों को किया सम्मानित
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मानित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त ?
- फोटो : SHAMLI
राष्ट्रीय कबड्डी के विजेताओं को किया सम्मानित
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के छात्रों ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। कॉलेज पहुंचने पर विजेता छात्रों का सम्मान किया गया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर महाविद्यालय निराला नगर रीवा (मध्यप्रदेश) में 33वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 अक्तूबर तक हुआ। इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के अंडर-14 के आठ छात्रों कनिश चौहान, रितिक, तरुण देशवाल, वंश मलिक, मधुर मलिक, आयुष चौहान दीपांशु व आर्यन ने प्रतिभाग कर रजत पदक जीतकर अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुंचने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ। समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने छात्रों को जीत की शुभकामनाएं देकर आगामी प्रतियोगिता हेतु दृढ़ता के साथ तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने खेल शिक्षक नितिन कुमार को खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य मोहर सिंह, नीटू कश्यप, मधुबन शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, सोमदत्त आर्य, अंकुर कुमार, कुलदीप कुमार, प्रमोद कुमार, संजू कुमार आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया।