फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   National highway construction caught pace

कस्बे में एनएच-709 बी के काम ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 03 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
National highway construction caught pace
थानाभवन (शामली)। एनएच-709 बी के निर्माण ने क्षेत्र में अब रफ्तार पकड़ ली है। निर्माण कंपनी ने शामली से लेकर सहारनपुर तक आबादी को छोड़कर बाकी रास्ते पर सड़क चौड़ीकरण के लिए मिट्टी डालने का काम तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना मौसम ने साथ दिया तो 15 दिन बाद आबादी वाले कस्बों में सड़क चौड़ीकरण के लिए मिट्टी डालने व खुदाई का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के पैकेज टू यानी शामली से सहारनपुर तक 66 किमी का काम कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। फिलहाल विभाग ने शामली से सिक्का-सिलावर, सिक्का से हरड़, हरड़ से थानाभवन, जलालाबाद से नानौता और नानौता से रामपुर के बीच आबादी वाली जगहों को छोड़कर सड़क का चौड़ीकरण कर मिट्टी डालने का काम लगभग पूरा कर दिया है। जबकि, अभी थानाभवन से जलालाबाद, रामपुर से सहारनपुर एवं जलालाबाद से नानौता रेलवे फाटक के बीच कुछ जगहों पर चौड़ीकरण का काम होना अभी बाकी है। प्रोजेक्ट मैनेजर जॉनी चौहान ने बताया कि सड़क के दोनों ओर नौ-नौ मीटर की काली सड़क तैयार की जाएगी, इसके बाद दोनों साइड दो-दो मीटर इंटरलॉकिंग कराई जाएंगी। साथ ही बीच में 0.82 मीटर का डिवाइडर तैयार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग को यह कार्य 21 महीने में पूरा करना है। साथ ही जानकारी दी कि जंगल के रास्ते का चौड़ीकरण करने के बाद आबादी वाले क्षेत्रों में चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौसम खराब न हुआ तो अगले 15 दिन के भीतर कस्बों के अंदर भी चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed