{"_id":"19297188c60bead6abcf770ab1316763","slug":"names-are-missing-from-voter-lists-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर हंगामा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव लिसाढ़ में जनता इंटर कालेज में वार्ड नंबर आठ की 250 वोटों के नाम लिस्ट में न मिलने पर हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पहुंचे और दूसरी लिस्ट मंगाई गई, जिसके बाद ही मामला शांत हो सका।
शनिवार को तीसरे चरण के मतदान के दौरान गांव लिसाढ़ के जनता इंटर कालेज में वार्ड आठ के लिए लगे बूथ पर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान 4700 से 4950 तक के वोटरों के नाम की लिस्ट नहीं मिली। आरोप था कि लिस्ट जानबूझकर नहीं मंगाई गई है।
इस दौरान हंगामा बढने पर सीओ सिटी निशांक शर्मा पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में दूसरी वोटर लिस्ट मंगाई गई, जिसके बाद ही वहां मामला शांत हो सका। मतदान अधिकारियों के मुताबिक वोटर लिस्ट बनाते समय कुछ पन्ने संभवतया नहीं लगाए जा सके हैं। अब उन्हें दोबारा मंगाया गया है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि सूची में मिसिंग को लेकर कुछ दिक्कत थी, जिसका समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
कैराना लोग भी जानते रहे कांधला का हाल।
कैराना। कांधला ब्लाक में पंचायत चुनाव के चलते जहां कस्बे के बाजार व तहसील सुनसान रहीं। वहीं, कांधला क्षेत्र का चुनाव संवेदनशील होने से पूरे दिन चाय व पान के खोखों पर लोग कांधला का हाल जानते नजर आए।
कांधला ब्लाक के जिला पंचायत वार्ड 14 पर दो राजनितिक दिग्गजों के चुनाव मैदान में स्थिति संवेदनशील हो गई। दिन भर लोग यही जानने में लगे रहे कि कांधला में कोई झगड़ा तो नहीं हुआ है।