{"_id":"64943bfe642740fe5802bb36","slug":"nagar-panchayat-will-develop-jalalabad-with-3390-crores-shamli-news-c-26-1-smrt1046-4718-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नगर पंचायत 33.90 करोड़ से करेगी जलालाबाद का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नगर पंचायत 33.90 करोड़ से करेगी जलालाबाद का विकास
Thu, 22 Jun 2023 05:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 22 Jun 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
- नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से विकास कार्यों के प्रस्ताव हुए पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद के बोर्ड की पहली बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर विशाल एलईडी स्क्रीन, तालाब का सुंदरीकरण, प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे, नगर को पाॅलीथिन रहित बनाने समेत कई प्रस्ताव पारित हुए।
बृहस्पतिवार को बोर्ड की पहली बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी नौ पुरुष और छह महिला सभासदों का परिचय हुआ। इसके बाद सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों की सूची अध्यक्ष जहीर मलिक को दी। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2023-24 में नगर पंचायत की अनुमानित आय 42.24 करोड़ व व्यय 33.90 करोड़ के सापेक्ष 8.33 लाख रुपये लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया।
बैठक में दुर्गा देवी मंदिर के बाहर परिसर का सुंदरीकरण, बाईपास मार्ग पर पथ प्रकाश के लिए एलईडी लाइटें, पुराने बस स्टैंड पर थाने वाले तालाब का सुंदरीकरण, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व लुहारी मार्ग पर स्वागत द्वार, धार्मिक व शिक्षण संस्थाओं में वाटर कूलर व आरओ मशीन, नगर के मेन चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे व दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गंगोह चौराहे पर स्वागत एलईडी स्क्रीन, नगर पंचायत कार्यालय में सुंदरीकरण, सभाकक्ष, कंप्यूटर कक्ष आदि बनाए जाने, इंद्रा द्वार का जीर्णोद्धार, समस्त सरकारी भूमि व मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाना व अपा़त्र लोगों के राशनकार्डों की जांच कर पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाने और नगरवासियों व व्यापारियों से संवाद कर उनके सहयोग के साथ जनपद का पहला पाॅलीथिन रहित कस्बा बनवाने समेत लगभग 48 से अधिक विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन
बैठक में महिला सभासदों ने अतिक्रमण हटवाने और नगर में स्वच्छता अभियान को धार देने के लिए सुझाव दिए। बैठक में सभासद विजय कुमार, रीना कोरी, इसाक सैफी, धर्मवीर सैनी, पूनम देवी, आसफा, जावेद चौधरी, प्रमिला देवी, इमराना, राशिद, इकबाल, राकेश शर्मा, शमीमा, संजय सैनी, गुलाम मोहम्मद आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह ने किया।
-- -- -
संजीव शर्मा