{"_id":"63c0311d1682b86f777f738e","slug":"na-shamli-news-c-14-1-75512","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कार्य शुरु न करने वाली कार्यदायी संस्था को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कार्य शुरु न करने वाली कार्यदायी संस्था को फटकार
विज्ञापन
शामली गो संरक्षण केंद्र बनत का निरिक्षण करते अधिकारी
शामली। डीएम जसजीत कौर ने विकास कार्यक्रमों की विभाग वार समीक्षा करते हुए पचास लाख रुपये से अधिक की परियोजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। पाइप पेयजल योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में नई पाइप पेयजल योजनाओं के लिए चयनित कार्यदायी संस्था एमआईएस जेएमसी-एलसीई एसपीएल द्वारा निर्माण कार्यों में रूचि नहीं लेने पर नाराजगी प्रकट की। कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यक्रमों की विभाग वार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 24 से 26 जनवरी के मध्य उत्तर प्रदेश दिवस 2023 मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। पाइप पेयजल योजना के कार्यों की समीक्षा के दौरान चयनित कार्यदाई संस्था एमआईएस जेएमसी-एलसीई एसपीएल द्वारा निर्माण कार्यों में रूचि नहीं लेने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने संबंधित संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।
बीडीओ को सर्दी के दृष्टिगत सभी गोशालाओं पर समुचित व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही रात में औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत लड़का-लड़की तथा दिव्यांग जनों के लिए शौचालय प्राथमिकता पर बनाए जाएं। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्रों का चयन करने, प्रधानमंत्री आवास शहरी ग्रामीण के अलावा मुख्यमंत्री आवास की समीक्षा भी की। डीएम ने कहा कि 12 आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 जनवरी 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए टीकाकरण से वंचित सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकरी शलैन व्यास, सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल,उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।