फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   My older children were left stunned Project

बच्चों के प्रोजेक्ट देख बड़े रह गए दंग

Wed, 01 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Wed, 01 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
My older children were left stunned Project
science - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल और प्रधानाचार्या मीनू संगल ने किया। जिसमें बच्चों ने विज्ञान से संबधित प्रोजेक्ट बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अरविंद संगल ने सभी बच्चों से विज्ञान के क्षेत्र में मेहनत कर आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाते हुए नए टेक्नोलॉजी के मॉडल जैसे स्पीड ब्रेकर से बिजली बनाना, ओटो मैटिक स्ट्रीट लाइट, एमआरआई, मानव हृदय, ग्लोबल वार्मिंग, ओटोमैटिक रेलवे गेट, हमोडाइलिसिस मानव मस्तिष्क, मैगलैव ट्रेन का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। साइंस क्विज प्रोग्राम में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मीनू संगल ने बताया कि 28 फरवरी 1928 को चंद्रशेखर वेंकट रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी। सीवी रमन एक महान वैज्ञानिक थे। स्कूल डायरेक्टर आदित्य चौधरी ने भी बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में हरिओम वत्स, मनीश चौधरी, फैजान, कुुलदीप निर्वाल, नरेश पंत, अरविंद शर्मा, कविता, कनिका, सुरक्षा, निशा शर्मा, सरिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइंस क्विज में मुकीम और मनीषा अव्वल 
कांधला। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी दौलत में दो दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का समापन साइंस क्विज के साथ हुआ। मुख्य अतिथि बीआरसी भभीसा सलेकचंद ने विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। 

साइंस क्विज के लिए कक्षा-6, सात और आठ के लिए छात्र-छात्राओं के अलग-अलग एपीजे अब्दुल कलाम, सीवी रमण और आर्यभट्ट नामक ग्रुप बनाकर बच्चों से सवाल किए गए। तीन राउंड पार करने वाले बच्चों को विजयी घोषित किया गया। कक्षा आठ में मुकीम अहमद बुशरा ममता ने कक्षा सात में मनीषा, ललित कुमार, भारती तथा कक्षा छह में मुबसारा, मोहम्मद साद, जावेद अहमद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय में बच्चों को कृमि मुक्त दिवस के उपलक्ष्य में कीड़े मारने की दवाई खिलवाई गई। 


संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक मौहम्मद यामीन और सहायक अध्यापक कासिम शाह ने किया। आयोजित कार्यक्रम में मौके पर मुख्य रूप से तालीब चौधरी, इस्लाम, आदिल, उमरदीन, समरयाब, कमला, सत्ते, जरीना, जावेद आदि अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed