फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   muthber me teen badmaash giftaar

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार      

Wed, 02 Jan 2019 11:37 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 02 Jan 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
muthber me teen badmaash giftaar
file - फोटो : amarujala
बाबरी पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से दो दिन पहले लूटी गई बाइक, एक पिस्टल, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

बुुधवार को एसपी अजय कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 31 दिसंबर की शाम को संजीव कुमार निवासी गांव जमालपुर थाना झिंझाना से गांव आदमपुर के समीप दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर बाइक लूट ली थी। उस समय संजीव अपने पिता विरेंद्र सिंह के साथ अपनी रिश्तेदारी में गांव शिकारपुर से अपने गांव लौट रहे थे। थाना बाबरी में संजीव की तरफ से लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी ने बताया कि एक जनवरी की रात करीब नौ बजे गांव कंजरहेड़ी के जंगल में नहर पटरी पर बाबरी थाना प्रभारी नेम सिंह और उनके हमराही पुलिसकर्मियों के साथ बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम अंकित निवासी गांव चूनसा, आदित्य और शिवम निवासी, भौराकलां जिला मुजफ्फरनगर हैं। अंकित के कब्जे से एक पिस्टल, आदित्य और शिवम से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो दिन पूर्व संजीव से लूटी गई बाइक बरामद की। बाइक लूट की घटना में अंकित और आदित्य शामिल थे। एसपी के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि बदमाशों ने 19 दिसंबर को गांव भौराकलां निवासी दीपक पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया था। उस घटना में दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद 31 दिसंबर को दीपक पर हमले की घटना के दो गवाहों पर भी बदमाशों ने फायरिंग की थी। एसपी ने बताया कि इसी साल पांच मार्च को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव नंगली जमालपुर में सुनील गडरिया की गोली मारकर हत्या करने में शामिल रहे हैं। पकड़े गए तीनों बदमाश शातिर है और फायरिंग की घटना में थाना भौराकलां से वांछित चल रहे थे। इसके अलावा बागपत जिले में भी छिनैती की घटना में शामिल होने की जानकारी मिली है। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


एक पिस्टल से कई घटनाओं को दिया अंजाम 
शामली। अंकित से बरामद हुई पिस्टल से कई घटनाओं को अंजाम दिया गया। एसपी ने बताया कि अंकित से जो पिस्टल बरामद हुई है, उससे नंगली जमालपुर में सुनील गडरिया की हत्या की गई थी। भौराकलां में दीपक पर फायरिंग करने और दो दिन पहले बाइक लूटने की घटना में भी इसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed