यूपी: हत्या का खुलासा, सामने आई मुस्तफा के मर्डर के पीछे की बड़ी वजह, एक आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कस्बा झिंझाना में वृद्ध की हत्या लेनदेन के विवाद में की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद कर चालान कर दिया। इस मामले में अन्य तीन आरोपी फरार हैं।
कस्बा झिंझाना के मोहल्ला तलाही निवासी अफजाल उर्फ गुड्डू ने 29 जनवरी को थाना झिंझाना पर अपने पिता मुस्तफा (65 वर्ष) के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। सोमवार दोपहर पुलिस ने गांव वेदखेड़ी के जंगल में ईख के खेत से गोली लगा शव बरामद किया। शव की पहचान परिजनों ने मुस्तफा के रूप में की थी।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जांच के आधार पर इस हत्याकांड में रवि कश्यप निवासी गांव होसंगपुर थाना झिंझाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार रवि से पूछताछ में जानकारी हुई कि मृतक मुस्तफा पर उसके पड़ोस में रहने वाले विजयपाल के रुपये उधार थे। विजय और मुस्तफा के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। 29 जनवरी को रवि और विजय बाइक पर मुस्तफा को बैठाकर वेदखेड़ी के जंगल में ईख के खेत में ले गए। आरोपियों ने मुस्तफा को सिर में पीछे से गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इस मामले में मृतक के पुत्र अमजद उर्फ गुड्डू की तहरीर पर तीन सगे भाई विजयपाल, सतपाल, संजय निवासी मोहल्ला तलाही झिंझाना और रवि निवासी होसंगपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी का कहना है कि इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी जावेद, इस खौफनाक वारदात को दे चुका था अंजाम
सीसीटीवी फुटेज से खुला हत्या का राज
मुस्तफा की गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस ने आस-पास के लोगों से जानकारी करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें 29 जनवरी की शाम 5.20 बजे मुस्तफा बाइक पर दो व्यक्तियों के साथ जाते दिखाई दिए। बाइक चलाने वाले व्यक्ति की पहचान रवि कश्यप निवासी गांव होसंगपुर और पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान मुस्तफा के पड़ोसी विजयपाल के रूप में हुई। रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें केस खुलकर सामने आ गया। पुलिस का दावा है कि रवि की निशानदेही पर मुस्तफा का शव बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी: शिक्षक ने पहले प्रधानाचार्य को नीचे गिराया, फिर लात-घूंसों से पीटा, देखिए तस्वीरें
घटना के दो दिन बाद गायब हुआ विजय
मुस्तफा की हत्या में नामजद विजयपाल घटना के दो दिन बाद घर से गायब हो गया था। परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। उस समय तक पुलिस को मुस्तफा की हत्या होने की जानकारी नहीं मिली थी। पुलिस मुख्य आरोपी विजयपाल की तलाश कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/