फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Murder report filed against three including couple

कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत तीन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 19 Oct 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Murder report filed against three including couple
कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत तीन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव फतेहपुर में न्यायालय के आदेश पर युवक की हत्या के आरोप में दंपती समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव फतेहपुर निवासी निरंकार सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि 18 जुलाई की रात में उसका भाई कपिल राणा घर से कुछ ही देर में आने की बात कहकर गया था। रात में वह वापस घर नहीं आया। अगले दिन सुबह कपिल का शव तालाब के निकट नाले में पड़ा मिला था। उसके सिर में चोट का निशान था। उस समय कुछ ग्रामीणों के कहने पर नाला पक्का होने की वजह से उसमें गिरते समय सिर में चोट लगना मानकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। घटना के करीब 11 दिन बाद गांव के एक व्यक्ति ने उसे बताया कि घटना के दिन रात को उसने कपिल और पवन को बिजेंद्र उर्फ टुईयां के घर जाते देखा था। पीड़ित का कहना है कि उसने इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध बाबरी थाने पर तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिस कारण उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर गांव के बिजेंद्र, उसकी पत्नी सरिता और पवन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed