फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक थी वारदात : सलाद के लिए पत्नी का कातिल बना पति, फावड़े से किए थे वार, देखिए तस्वीरें

Thu, 03 Jun 2021 12:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 03 Jun 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
Shamli Crime News: Murali arrested for killing wife
जांच करती पुलिस और पत्नी सुदेश का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शामली में बाबरी पुलिस ने 36 घंटे के भीतर पत्नी के हत्यारोपी मुरली को गिरफ्तार कर लिया। उसने फावड़े से हमला कर अपने 22 वर्षीय बेटे को भी घायल कर दिया था। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।



जानिए पूरी घटना
सोमवार रात पत्नी सुदेश की फावड़े से हत्या करने और बेटे अजय को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी मुरली फरार हो गया था। बाबरी पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। सर्विलांस टीम भी आरोपी को पकड़ने में जुटी थी। टीम को आरोपी की लोकेशन भिक्का माजरा में मिली, लेकिन उसका मोबाइल कुछ समय बाद ही बंद हो गया। बुधवार दोपहर बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह को आरोपी के ग्राम भाज्जू में होने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी को भाज्जू बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से कई घंटों तक पूछताछ की। वहीं जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे जेल दिया।

Shamli Crime News: Murali arrested for killing wife
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पत्नी पर फावड़े से किए थे चार वार
पत्नी का हत्यारोपी मुरली इस कदर गुस्से में था कि वह क्या कर रहा है उसे यह भी अंदाजा नहीं था। अपनी पत्नी सुदेश पर उसने फावड़े से चार वार किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के मुंह, छाती और हाथों पर चार गंभीर घाव होने की पुष्टि हुई है।

Shamli Crime News: Murali arrested for killing wife
आसपास के लोगों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala

पत्नी की हत्या का मलाल नहीं, बेटे के बचने का अफसोस
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मुरली जरा भी चिंतित या परेशान नजर नहीं आया। वह बेधड़क लोगों से बात कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli Crime News: Murali arrested for killing wife
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

उसने पुलिस को बताया कि पत्नी और बेटा हमेशा उसे काम न करने का ताना देते रहते थे। इसे लेकर कई बार कहासुनी हुई। सोमवार शाम को खाने के दौरान सलाद मांगने पर दोनों ने कहासुनी की। हाथापाई तक हुई जिसमें उसके कपड़े फट गए थे।

विज्ञापन
Shamli Crime News: Murali arrested for killing wife
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

इसके बाद उसने पत्नी और पुत्र की हत्या करने का इरादा कर लिया था। पत्नी सुदेश को तो उसने मार डाला, लेकिन अन्नू राणा के जागने के चलते वह पुत्र अजय की हत्या नहीं कर पाया। पुत्र के जिंदा बचने का उसे अफसोस है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed