फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipality started cleaning work on Nawab Talab

नगर पालिका ने नवाब तलाब पर सफाई का कार्य कराया शुरू

Thu, 16 Jun 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Municipality started cleaning work on Nawab Talab
कैराना में नवाब तालाब के पास से गंदगी उठाती नगर पालिका की जेसीबी। - फोटो : SHAMLI
शामली, कैराना। प्राचीन नवाब तालाब के चारों ओर गंदगी ही गंदगी फैली हुई थी। इसके अलावा तालाब की भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जे भी कर रखे थे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन से नवाब तालाब के चारों ओर फैली गंदगी को उठवा कर डंपिंग ग्राउंड में डलवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्राचीन ऐतिहासिक नवाब तलाब के चारों ओर गंदगी ही गंदगी फैली हुई थी। इसके अलावा तालाब की भूमि पर कई लोगों ने अवैध कब्जे करके मकान बना लिए थे। तीन दिन पहले अधिशासी अधिकारी मणि अरोरा ने नवाब तालाब का निरीक्षण किया था। बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर नगरपालिका कर्मचारियों ने नवाब तलाब पर पहुंचकर सफाई कार्य शुरू करा दिया। जल्द ही नगर पालिका अवैध कब्जा धारियों को नोटिस जारी करेगी। अधिशासी अधिकारी मणि अरोरा ने बताया कि नवाब तालाब सफाई का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही कब्जा धारियों को नोटिस दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed