{"_id":"5ca4eaacbdec22143f758715","slug":"mukhya-maargo-par-cctv-camere-se-hogi-nigraani","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
Wed, 03 Apr 2019 10:47 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य शुरू कर दिया। पालिका प्रशासन ने डेढ़ किमी क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर 16 सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।
नगर पालिका ने कस्बे के मुख्य एवं व्यस्त मार्गों पर सोलर सीसी कैमरे लगाए जाने बजट पारित किया। ताकि किसी भी अप्रिय घटना होने पर आरोपी आसानी से पकड़ में आ जाए। पालिका ने कस्बे के पांच स्थानों में पर सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी राजबली यादव ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये की लागत से दिल्ली बस स्टैंड, कैराना बस स्टैंड, बाईपास मार्ग, छोटी नहर, मिर्दगान मस्जिद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आदि प्रमुख स्थानों पर 16 सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगने से कस्बे में डेढ़ किमी तक के क्षेत्र निगरानी में रहेगा। इसका कंट्रोल रूम कांधला थाने में बनाया जाएगा। पालिका ईओ ने बताया कि 14वें वित्त से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय में पेयजल आरओ मशीन लगाई गई है।