{"_id":"57eabea34f1c1b6d195741a9","slug":"mr-ramlila-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम लीला महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम लीला महोत्सव का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
ramlila
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में श्रीराम की लीलाओं का मंचन शुरू हो गया है। सोमवार देर रात श्रीहनुमान धाम पर 47वें श्रीराम महोत्सव का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान और नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल रहे। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष सलील द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी व उनकी टीम ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर श्रीगणेश- सरस्वती जी वंदना एवं आरती उतार कर नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। महर्षि नारद भक्ति में लीन हैं और अपनी तपस्या करते हैं। उनकी तपस्या से देवताओं के राजा इंद्र का सिंहासन डोल जाता हैं। इंद्र महर्षि नारद की तपस्या भंग करने के लिए कामदेव को भेजता हैं। कामदेव नारद की तपस्या भंग करने में विफल रहता है। कामदेव को जीतने के बाद नारद ब्रह्मा, भगवान शंकर एवं विष्णु के पास जाते हैं। नारद के घमंड को तोड़ने के लिए योजना बनाते हैं।
नारद का शानदार अभिनय अजय पाठक द्वारा किया गया। ब्रजेश विशिष्ट इंद्र, कामदेव तरुण खोटियान, आशु निर्वाल- लक्ष्मी व रविपाठक ने भगवान विष्णु ने अभिनय किया। मौके पर उपेंद्र द्विवेदी, दिनेश पाठक, आदेेश शर्मा, लालसिंह लचक, निकुज मित्तल, जोगेंद्र पाल सेठी, धर्मेंद्र कांबोज, मोहित दिन्ना, ब्रजमोहन बबली, अनुराग शर्मा, सुखचैन वालिया, विकास मित्तल, लोकेश शर्मा, शंकर, हरीश नामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रोजेक्टर से दिखाया जा रहा है रामायण
कांधला। श्री रामलीला कमेटी की ओर से वीडियो रामायण प्रसारण का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान कस्बा कांधला और आसपास क्षेत्र से आए लोग उपस्थित रहे।
मोहल्ला शेखजादगान स्थित पंजाबी धर्मशाला में सोमवार रात श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामानंद सागर के द्वारा निर्देशित वीडियो रामायण का प्रोजेक्टर पर प्रसारण का आयोजन किया गया।
उद्घाटन मुख्य अतिथि शामली नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान गणेश, सरस्वती और भगवान विष्णु की आरती की गई। जिसके बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान गणेश से एक पखवाड़े तक चलने वाले वीडियो रामायण के कार्यक्रम के निर्विध्न पूर्ण करने का आशीर्वाद प्राप्त किया। संचालन बाबू रामरिछपाल ने किया। इस दौरान मोहनलाल चावला, प्रदीप सिंघल, पवन कंसल, डॉ. रश्मि कांत, महाबीर प्रसाद अग्रवाल, रणबीर सिंह चौहान, पंडित राधेश्याम शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, शिवकांत, मुन्ना आदि रहे।
लालच छोड़ प्रभु भक्ति में लगे मानव
थानाभवन। क्षेत्र के ग्राम हसनपुर लुहारी में रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रालोद नेता नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा शुभारंभ श्रीगणेश की आरती करके किया गया।
कहा कि कलयुग में मनुष्य को धन संपदा का लालच छोड़कर प्रभु भक्ति में लगना चाहिए। इससे ही मनुष्य को मुक्ति मिलती हैं। क्योंकि जब हरी विष्णु ने प्रभु श्रीराम के रूप में अवतार लिया था तो प्रभु श्रीराम अपने माता पिता के लिए राजपाठ को छोड़कर वनवास सहर्ष चले गए। उन्होंने तनिक भी नहीं सोचा, लेकिन आज के युग में अपने लालच एवं स्वार्थों के कारण भाई ही भाई का दुश्मन बन गया हैं।
संचालन विजयपाल गोयल ने किया। अध्यक्ष रामलीला कमेटी रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रीतम कुमार, संयोजक विजय गोयल, लाला सलकेचंद, मास्टर चंदरभान शर्मा, राम अवतार, मैनपाल सैनी, सुमित सैनी, राजपाल सैनी, सोमपाल, अमित, कुलदीप, मीनू शर्मा, संजय, अशोक सैनी, नाथिराम सैनी आदि मौजूद रहे।
रावण-वेदवती संवाद देख भाव विभोर हुए दर्शक ः कैराना। श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार रात गऊशाला भवन में चल श्रीराम लीला में रावण-वेदवती संवाद लीला का मंचन किया गया।
वेदवती की सुंदरता को देखकर रावण मोहित हो जाते हैं और शादी का प्रस्ताव करते हैं। वेदवती प्रस्ताव को ठुकरा देती है, तो रावण अभद्रता करता है। तब वेदवती ने रावण को श्राप दिया और अग्नि में कूदकर सती हो जाती है। वेदवती का किरदार शिवम गोयल और रावण का शगुन मित्तल एडवोकेट ने निभाया। वहीं, मारीच का रोल ऋषिपाल, शंकर का सोनू नेता और नंदी का अर्पित गोयल ने निभाया। इस अवसर पर श्रीराम लीला कमेटी अध्यक्ष राकेश वर्मा, घनश्याम दास, संजु वर्मा, राजू आदि का सहयोग रहा।